Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»15 अक्टूबर को राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान
    Jharkhand Top News

    15 अक्टूबर को राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सरना कोड बिल नहीं लाने से आदिवासी सगंठन नाराज हैं। इसके विरोध में आगामी 15 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद और चक्का जाम का एलान किया गया है। वहीं, सरना कोड लागू नहीं होने से 2021 की जनगणना में आदिवासियों का अस्तित्व खत्म करने का षड्यंत्र रचने का आरोप आदिवासी संगठन के नेता लगा रहे हैं।
    शुक्रवार को केंद्रीय सरना समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी गयी। केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना कोड आदिवासियों की वर्षों पुरानी मांग है। लंबे समय से आदिवासी अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 2021 की जनगणना में सरना कोड लागू नहीं कर आदिवासियों का अस्तित्व खत्म करने का षड्Þयंत्र रचा जा रहा है।
    राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हो गया सरना कोड
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरना कोड बिल मानसून सत्र में पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की घोषणा की थी, लेकिन विधानसभा में किसी मंत्री या विधायक ने सरना कोड के बारे में मुंह तक नहीं खोला। इससे स्पष्ट है कि सरना कोड राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हो गया। उन्होंने कहा कि आदिवासी अपने अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक धर्म कोड नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
    आदिवासियों को ठग रही सरकार
    महासचिव संजय तिर्की ने कहा कि सरकार आदिवासियों को ठग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव का भी बयान था कि मानसून सत्र में सरकार सरना धर्म कोड बिल पारित करेगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरना कोड पारित नहीं होने से आदिवासियों में भारी आक्रोश है, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
    प्रेस वार्ता में केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुनेश्वर लोहरा, उपाध्यक्ष प्रशांत टोप्पो, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के महासचिव सत्यनारायण लकड़ा एवं प्रदीप लकड़ा, आदिवासी सेना अध्यक्ष शिवा कच्छप, आदिवासी संयुक्त मोर्चा के सचिव बलकू उरांव एवं निर्मल पहान, रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष अमर तिर्की, रांची महानगर सरना समिति अध्यक्ष विनय उरांव, सचिव सुनील उरांव, केंद्रीय सरना समिति महिला शाखा की अध्यक्ष नीरा टोप्पो, लोहरदगा जिला सरना समिति के अध्यक्ष चैतु उरांव, सचिव कुमार विजय एवं भगत मुर्मू, सरना समिति के अध्यक्ष सधन उरांव, सूरज तिग्गा, प्रदीप खलखो, अरुण कुजूर, रोशन मुंडा, नितेश उरांव, नरेश पाहन, अमित टोप्पो, मनोज पाहन, विकास उरांव समेत अन्य शामिल थे।

    Statewide Chakka Jam announced on October 15
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित अग्रवाल के रांची और कोलकाता स्थित तीन ठिकानों पर आइटी का छापा
    Next Article बाबूलाल मरांडी कोरोना संक्रमित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version