Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पीएलएफआई सुप्रीमो ने जीतराम मुंडा की हत्या से किया इनकार
    Jharkhand Top News

    पीएलएफआई सुप्रीमो ने जीतराम मुंडा की हत्या से किया इनकार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पीएलएफआई सुप्रीम दिनेश गोप ने रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या से इनकार किया है। इस संबंध में दिनेश गोप ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पीएलएफआई संगठन का इस हत्या से कोई संबंध नहीं है।

    पत्र में जीतराम मुंडा का हत्या का खंडन करते हुए कहा गया है कि संगठन से जीत राम मुंडा का किसी तरह का कोई दोस्त या दुश्मन नहीं था। संगठन का इस हत्या से कोई संबंध नहीं है और संगठन का मनोज मुंडा से भी कोई परिचय और किसी तरह का कोई दोस्ती नहीं है । इसमें संगठन का को बदनाम करने के लिए राजनीतिक साजिश रचा गया है। संगठन जीतराम मुंडा की हत्या से साफ इनकार करता है।

    दूसरी ओर जीतराम मुंडा की हत्या मामले में एसआईटी की टीम लगातार मनोज मुंडा की तलाश में छापेमारी कर रही है। पहले से जीतराम मुंडा की रेकी की जा रही थी। अबतक के जांच में घटना के वक्त का मनोज का मोबाइल लोकेशन भी उसी जगह का मिला है। उसके बाद से ही मनोज का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। इस कारण शक की सुई मनोज की तरफ घूम रही है।

    पुलिस ने रेकी करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है। वारदात के आरोपी सस्पेक्टेड मनोज मुंडा की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि 23 दिसंबर, 2014 को करंट लगने से मनोज मुंडा की पत्नी की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप मनोज मुंडा पर लगा था। इस मामले में मनोज मुंडा को सात साल की सजा हुई थी।

    मनोज मुंडा का मानना था कि जीतराम मुंडा ने ही उसकी गिरफ्तारी कराई थी। पूरे घटना से नाराज मनोज मुंडा जीतराम मुंडा की जान का दुश्मन बन गया। जेल में ही उसने जीत राम की हत्या करने की योजना बनाई थी। वह जैसे ही जेल से बाहर निकला, उसपर वार किया, लेकिन उस दौरान फायर नहीं हो पाने के कारण जीतराम मुंडा की जान बच गई। हत्या के प्रयास के मामले में फिर मनोज मुंडा को जेल जाना पड़ा। इसके बाद जब से मनोज मुंडा जेल से बाहर निकला था, वह मौके की तलाश में था।

     

    उल्लेखनीय है कि 22 सितम्बर को राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल में बुधवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जीतराम मुंडा रूपा तिर्की प्रकरण में ब्लॉक चौक पर बंधु तिर्की का पुतला दहन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। वह आर्यन होटल में रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर एक अपराधी पीछे से उनके करीब जाकर कनपटी में गोली मार दी। आनन-फानन में जीतराम मुंडा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

     

    BJP Neta Jitram munda Hatya jharkhand news PLFI Commander Dinesh Gope
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
    Next Article मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद को राजनीतिक हथियार बनाने के खतरे के प्रति दुनिया को किया आगाह
    azad sipahi

      Related Posts

      धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर

      August 2, 2026

      पप्पू यादव: राजनीतिक सफर, विवाद और हालिया घटनाक्रम पर एक नजर

      August 2, 2026

      आठ घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल टावर से उतरा युवक, पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में

      August 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर
      • करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री
      • पप्पू यादव: राजनीतिक सफर, विवाद और हालिया घटनाक्रम पर एक नजर
      • बिहपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का पथ निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के निर्देश
      • आठ घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल टावर से उतरा युवक, पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version