Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केंद्र की तर्ज पर झारखंड में भी आरक्षण लागू करे राज्य सरकार : दीपक प्रकाश
    Breaking News

    केंद्र की तर्ज पर झारखंड में भी आरक्षण लागू करे राज्य सरकार : दीपक प्रकाश

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 20, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पिछड़ों के लिए 27 और आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू करे राज्य सरकार

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर आरक्षण के नाम पर नौटंकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पिछड़ों के लिए 27 और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू है। ऐसे में केंद्र की तर्ज पर झारखंड में भी राज्य सरकार आरक्षण लागू करे। उन्होंने कहा कि जिन्हें आरक्षण लागू करना है, वे आरक्षण के नाम पर नाटक कर रहे हैं। श्री प्रकाश ने कहा कि पिछड़ों को कांग्रेस और जेएमएम ने ठगा है। अब वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। श्री प्रकाश ने कहा कि पिछड़ा आयोग को दर्जा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जबकि लंबे समय तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी। मेडिकल में भी पीएम ने 27 फीसदी आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य में कांग्रेस सरकार में शामिल है, तो फिर धरना किसके खिलाफ दे रही है। झारखंड की जनता इनके चाल और चरित्र को जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों की हितैषी होने का दिखावा करती रही है। अगर कांग्रेस पिछड़ों की हितैषी है, तो राहुल-सोनिया की जगह किसी पिछड़े को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती।

    सैकड़ों योजनाएं अधर में लटकी
    प्रेस वार्ता में श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार में नेतृत्व क्षमता का अभाव है। केंद्र की सैकड़ों योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक हर घर को पानी मिलना है। मंत्रालय की ओर से राज्य को 2020-21 के दौरान 572.24 करोड़ रुपये का केंद्रीय अनुदान आवंटित किया गया, लेकिन राज्य सरकार के काम की रफ्तार धीमी होने के कारण 429.18 करोड़ रुपये का समय पर उपयोग सरकार नहीं कर पायी। सरकार को शुद्ध जल और आम लोगों की चिंता नहीं है। देवघर एयरपोर्ट में रास्ते की कमी वहीं, जमशेदपुर के धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण कार्य राज्य सरकार के द्वारा फॉरेस्ट क्लीयरेंस और एनवायरमेंट क्लीयरेंस नहीं देने के कारण अब तक लंबित है। जबकि दुमका-हजारीबाग में जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाने के कारण एयरपोर्ट के काम में बाधा पहुंची है। एयरपोर्ट होता तो निवेश आने की गुंजाइश होती।

    दाखिले पर रोक लगा दी
    श्री प्रकाश ने कहा कि हजारीबाग, दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 300 सीटें हैं। ये राज्य की कुल एमबीबीएस सीटों का पचास फीसदी है। इस पर भी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने दाखिले पर रोक लगा दी है। एनएमसी ने तीनों कॉलेजों में नियमों के अनुसार संसाधन उपलब्ध नहीं रहने पर नामांकन पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला हो रहा है। डबल राशन के बजाय सिंगल राशन ही दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फ्रेश चावल भेज रहे हैं, किंतु भ्रष्टाचार का आलम यह है कि लाभुकों को खुद्दी दिया जा रहा है। वहीं, पलामू में एनएच 98 और 75 के लिए 1522 करोड़ आ गये, किन्ांु जमीन अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है। राज्य की सरकार को विकास से कोई वास्ता नहीं, इसी प्रकार कोलकाता धनबाद 8 लेन, बरही कोडरमा 4 लेन के पैसे आ गये किंतु जमीन अधिग्रहण की स्थिति बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में प्रत्येक दिन 36.5 किलोमीटर सड़क बन रही है, जबकि यूपीए सरकार में मात्र 11.7 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क बनती थी। वहीं इस 20 महीने की सरकार में 20 किलोमीटर भी सड़क निर्माण नहीं हो रहा है। इस विकास विरोधी सरकार का विकास से कोई नाता नहीं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बदतर है। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक, रंजीत चंद्रवंशी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देना केंद्र सरकार का लक्ष्य : अर्जुन मुंडा
    Next Article नीतीश बोले: बिहार झारखंड भाई-भाई
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version