Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झामुमो ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना
    Breaking News

    झामुमो ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2022Updated:September 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • पहले अपनी संपत्ति के बारे में बताएं बाबूलाल : झामुमो

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बाबूलाल मरांडी के द्वारा हेमंत सोरेन और सोरेन परिवार पर 108 बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सोरेन परिवार की संपत्तियों के बारे में बोलने से पहले बाबूलाल मरांडी को अपनी संपत्तियों के बारे में भी बताना चाहिए। उनके पास कहां कहां बेनामी संपत्ति है। झामुमो के पास बाबूलाल की पूरी जन्मकुंडली है और समय आने पर उसे उजागर किया जायेगा। भट्टाचार्य बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे।

    उन्होंने उन्होंने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के पास करोड़ों आदिवासी मूलवासी और अल्पसंख्यकों का आशीर्वाद प्राप्त है। उनपर आरोप लगाने से सोरेन परिवार का कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार पर आरोप लगाने वाले बाबूलाल के पास कौन सा दस्तावेज है और उसका माध्यम क्या है। इस खेल में बाबूलाल मात्र धृतराष्ट है। जबकि संजय कोई और है। बाबूलाल संजय की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने बाबूलाल मरांडी के पूर्व की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो ) के छह विधायकों को भाजपा में शामिल कराने के मामले पर ऑडियो प्रेस कान्फ्रेस में उजागर किया।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा के द्वारा तत्कालीन झाविमो के छह विधायकों को करोड़ों रुपए देने का आरोप बाबूलाल ने लगाया था। सात जुलाई 2018 को उसका दस्तावेज दिखाया था। वह दस्तावेज कहां है उनको यह बताना चाहिए। गणेश गंझू को कब और कहां दो करोड़ रुपये दिये गये। अमर बाउरी को एक करोड़ कब दिया था। भाजपा के भाई ठगे जायेंगे यह हमलोगों को बर्दास्त नहीं होगा। यदि छह के लिए 11 करोड़ दिया गया तो उस पर टैक्स कितना लगा। उन्होंने कहा कि बाबूलाल के आरोप के मुताबिक शिबू सोरेन को यदि 75 संपतियों का हस्तांतरण नहीं हुआ तो हमलोग बाबूलाल मरांडी की संपत्तियों को खोज-खोज कर अपने नाम पर करेंगे। सीबीआई को बताना होगा कि बाबूलाल के पास कौन सा कागजात है। उन्होंने कहा कि सीबीआई अपनी सभी चीजे बाबूलाल को सौंपती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतिरंगे झंडे की तरह हिन्दी भाषा को भी अपनाएं : हेमंत सोरेन
    Next Article मुंबई के सराफा बाजार में ईडी की छापेमारी, 91.5 किलो सोना और 340 किलो चांदी जब्त
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version