Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»एम के स्टालिन के बेटे के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना स्टैंड क्लीयर करे: बाबूलाल मरांडी
    राजनीति

    एम के स्टालिन के बेटे के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना स्टैंड क्लीयर करे: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminSeptember 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -संकल्प यात्रा के तीसरे चरण में बरही पहुंचे बाबूलाल

    बरही /रांची। संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत बरही पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। खोरठा भाषा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सनातन धर्म का समूल नाश करने वालों के साथ खड़े हैं। मुंबई में होने वाले डॉट इंडिया गठबंधन के बैठक के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे के बयान से इनका एजेंडा सामने आ गया है। सनातन के समूल नाश करने का बयान स्पष्ट करता है कि ये लोग देश की प्रगति देखना नहीं चाहते हैं। मोदी जी के बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी गठबंधन हताशा में है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति खत्म करने के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमंत राज में झारखंड का विकास तो नहीं हुआ बल्कि कानून व्यवस्था चौपट हो गया। प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को कानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली और हेमंत सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर केस करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, जमीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और जिला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनाना है तो झारखंड से हेमंत सरकार को हटाना है और भाजपा को लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी दिल्ली से योजनाएं भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन उसमें भी बंदरबांट कर रखा है। इडी के कार्रवाई से हेमंत डर कर भाग रहे हैं। हेमंत सरकार दलालों, बिचौलियों को बचाने में व्यस्त है। उन्होंने 2024 में केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का संकल्प लेना है। हेमंत को हटाना है बाबूलाल को लाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से ज्यादा निकम्मी सरकार पूरे देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस के विधायक के माध्यम से कोयला, बालू, गाय, अफीम, शराब की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बरही विधानसभा को कई सौगात दिया है। वन्दे मातरम् ट्रेन, अस्पताल, कृषि अनुसंधान रिसर्च सेंटर समेत अनेक योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने स्थानीय विधायक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के संरक्षण में जनवितरण प्रणाली में धांधली हो रहा है। बिजली के ट्रांसफार्मर उड़ जाने पर विधायक कमीशन लेकर नया ट्रांसफार्मर दे रहा है। उन्होंने कहा कि बरही विधानसभा में अवैध कारोबार का सेंटर खुल गया है। विधायक व विधायक पुत्र मिलकर नकली शराब, ब्राउन शुगर, गौ तस्करी, करवा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता बाबूलाल जी से आशा भारी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और झारखंड में। बाबूलाल की सरकार बनानी है। बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगा। कार्यक्रम का की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव, संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी और जिÞला उपाध्यक्ष राजेश सहाय व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रविंद्र राय, संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के संयोजक व विधायक केदार हाजरा, नागेंद्र महतो पूर्व विधायक बगोदर, योगेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, हजारीबाग के पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, के पी शर्मा, कोडरमा जिलाध्यक्ष नीतेश चन्द्रवंशी, सुनील सहाय जिला महामंत्री, बटेश्वर मेहता, भैया बांके बिहारी, गुरुदेव गुप्ता, अमित साहू, रमेश ठाकुर, पप्पू चंद्रवंशी, किसून् यादव, अर्जुन साव, राजेंद्र चन्द्रवंशी, अंबिका सिंह, संजीव कटरियार, कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी सहित सभी 6 मंडल के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकर की ‘कश्मीर’ पर दुनिया को चेतावनी
    Next Article साहिबगंज में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
    admin

      Related Posts

      महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

      April 18, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026

      केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास, दी शुभकामनाएं

      April 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version