Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»उदय निधि स्टालिन के विरूद्ध बेगूसराय न्यायालय में दायर किया गया परिवाद
    बिहार

    उदय निधि स्टालिन के विरूद्ध बेगूसराय न्यायालय में दायर किया गया परिवाद

    adminBy adminSeptember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध दिए गए विवादित बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अब विभिन्न न्यायालय में मामला दर्ज करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    बेगूसराय में वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद पत्र के माध्यम से मामला दर्ज कराया है। इस मामले में तीन गवाह एवं सबूत के तौर पर स्टालिन के बयान के विभिन्न मीडिया की प्रतिलिपि भी जमा कराई गई है। न्यायालय से भादवि की धारा 153-ए, 153-बी, 295-ए, 298 एवं 505 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

    अमरेन्द्र कुमार अमर ने बताया कि उदय निधि स्टालिन द्वारा दो सितम्बर को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में डेंगू और मलेरिया की तरह, हिंदुओं को समाप्त करने की बात कही गई है। उदय निधि के इस बयान से देश के करोड़ सनातन धर्मावलंबी हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। इसलिए उदय निधि स्टालिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    परिवाद पत्र में कहा गया है कि चेन्नई में सनातन उन्मूलन सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उदय निधि ने तमिल भाषा में सनातन धर्म के विरूद्ध उत्तेजक अपमानजनक, विद्वेषकारी तथा हिंसा फैलाने वाला बयान दिया। उसने कहा है कि डेंगू मच्छर, मलेरिया और कोरोना की तरह हमें सनातन को मिटाना है।

    उक्त बयान धर्म एवं उपासना के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, सदभाव बिगाड़ने तथा राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कृत्य है। यह बयान सनातन धर्मावलंबी के धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाने के साथ गैर सनातन धर्मावलंबी को सनातन धर्मावलंबी के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाने का अपराध है। इसके लिए मामले का विचारण कर दंडित किया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेन्द्र मोदी ने जी-20 को दिया नया रूप, दुनिया को बताया वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धांत : राकेश सिन्हा
    Next Article अमित शाह ने मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले- मप्र में फिर बनेगी भाजपा सरकार
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version