पूर्वी चंपारण। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा के पहली वर्षगांठ पर गुरूवार को जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में नेहरू स्टेडियम,छतौनी से गांधी चौक,मीना बाजार होते हुए बंजरिया पंडाल कांग्रेस कार्यालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया।
पदयात्रा के समापन पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए गप्पू राय ने कहा कि भाजपा सरकार षडयंत्र और लम्बी लम्बी झुठे वादे करती हैं लेकिन धरातल को कोई काम नही किया। उल्टे 70 सालो में जमा धन को बेचने में लगी हैं। 25 हवाई अड्डे अपने करीबियो को बेंचे। 26700 कि0मी0 राज्य मार्ग अपने करीबियो के बेचें।,6 गीगा वॉट क्षमता के पनबिजली और सौर्यबिजली अपने मित्रो को बेचे।400 रेलवे स्टेशन अपने करीबी मित्रो को बेचे।,150 से भी ज्यादा रेल गाड़ी करीबी को बेच दिये। आजादी के बाद से 2014 तक 14 प्रधानमंत्री द्वारा देश पर 55 लाख करोड़ रूपये का कर्ज था और अकेले मोदी सरकार के 09 साल में देश पर 155 लाख करोड़ रूपया का कर्ज हो गया है।
आजादी के बाद से 2014 तक हर भारतीय पर 42 हजार रूपये का कर्ज था मोदी सरकार के 09 सालो में हर भारतीय पर 1.30 लाख रूपया कर्ज है।मौके पर कांग्रेस नेता मुमताज अहमद,अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी,मुनमुन जयसवाल विनय सिंह, डॉ० कुमकुम सिन्हा रामप्रवेश तिवारी,सतेन्द्र नाथ तिवारी,ऋषि सिंह, मो० ओसैदुर खां,मो० एकबाल जफीर,नन्द कुमार चौबे, सुमित्रा यादव,डॉ० हज़रत अली,वीणा मिश्र,मो० आबिद हुसैन,रोहित सिंह, राहुल शर्मा,चुमन जयसवाल ब्रजेन्द्र तिवारी,मुन्नी सहनी,नागेन्द्र राम अजित कुमार,आशिष कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।