Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से गाजियाबाद के बिल्डर से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, पुर्तगाल से की गई कॉल
    देश

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से गाजियाबाद के बिल्डर से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, पुर्तगाल से की गई कॉल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में एक बिल्डर से व्हाट्स ऐप कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बिल्डर को कॉल करने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग का बताया है। इसके बाद पुलिस में भी हड़कम्प मचा हुआ है। बिल्डर ने थाना शालीमार गार्डन में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    एसीपी सलोनी अग्रवाल ने रविवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के दयानंद पार्क में रहने वाले कारोबारी सुधीर मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया ‌कि उनके मोबाइल पर एक व्हाट्स ऐप कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने पहले उनसे हाल चाल पूछा और उसके बाद लॉरेंस ‌विश्नोई से बात करने को कहा। उसने कहा लो भाई से बात कर लो। सुधीर मलिक ने पूछा कौन, तो सामने से आवाज आई दो करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। इस पर सुधीर मलिक ने कहा कि वे इतने बड़े आदमी नहीं हैं। दो करोड़ रुपये कहां से देंगे। कॉल करने वाले ने कहा कि इस कॉल को हल्के में लेने की गलती मत करना। पैसे का इंतजाम करके तैयार रखो। होशियारी मत करना मिलकर चलने में फायदा रहेगा।

    एसीपी अग्रवाल ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम जांच कर रही हैं। अभी तक की जांच में यह पता चला कि कॉल पुर्तगाल से आई थी। पुलिस का मानना है कि रंगदारी मांगने के लिए ने वर्चुअल मोबाइल सिम का इस्तेमाल किया होगा। पुलिस व्हाट्स ऐप से संपर्क कर कॉल का आईपी एड्रेस प्राप्त करने के प्रयास में जुटी है।

    इस कॉल के बाद से ही बिल्डर का परिवार तनाव में है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्यवाही करने के साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। पीड़ित ने कहा है कि उसका परिवार सदमे है। मोबाइल की घंटी बजते ही सब परेशान हो जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 23 सितंबरः बाल विवाह रोकने के लिए सारदा एक्ट का प्रस्ताव पारित
    Next Article 24 ASI को मिली सब इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति व दूसरे जिले हुई पोस्टिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      राहुल गांधी ने वायनाड में दोहराया वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासे का दावा

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version