Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
    Jharkhand Top News

    राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य के 823 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक हुई परीक्षा
    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 21 एवं 22 सितंबर 2024 को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक आयोजित हुई।

    राज्य के सभी जिलों में बनाए गए 823 परीक्षा केंद्रों में सफ़लतापूर्वक परीक्षा आयोजित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरते जाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा था- “किसी भी कीमत पर झारखण्ड के युवाओं की मेहनत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। मैं फिर दोहरा रहा हूँ, सावधान कर रहा हूँ कि कोई गलती से भी कोई गलत करने की कोशिश न करें।

    एसओपी का हर हाल में हो पालन दिए थे सख्त निर्देश

    मुख्यमंत्री ने जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 19 सितंबर को वरीय अधिकारियों एवं सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि सीजीएल परीक्षा में जेएसएससी द्वारा जारी रूल्स का उल्लंघन नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। इसके साथ जेएसएससी द्वारा बनाए एसओपी का पूरी सख्ती से पालन हो। मुख्यमंत्री ने हर स्तर पर सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सोशल मीडिया साइट्स की मॉनिटरिंग तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की वजह से ही लंबे समय से लंबित जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा आज सभी परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के थे इंतजाम

    मुख्यमंत्री के दिए गए सख्त निर्देशों को लेकर जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता( सीजीएल) परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक फोर्स के साथ लगातार पुलिस पेट्रोलिंग भी हो रही थी। अभ्यर्थियों को पूरी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। सभी परीक्षा केंद्र के इर्द- गिर्द सख्त निगरानी रखी जा रही थी । अभ्यर्थियों को जरूरी डाक्यूमेंट्स के अलावा कोई अन्य समान या गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

    होटल , रेस्टोरेंट हॉस्टल, गेस्ट हाउस और लॉज में हुई व्यापक छापेमारी

    मुख्यमंत्री ने जेएसएससी- सीजीएल में पेपर लीक की संभावनाओं को रोकने के लिए सख्त हिदायतें दी थी। उन्होंने कहा था कि पेपर लीक के मामले किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। अगर इस तरह का कोई भी मामला सामने आएगा तो इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री के इन हिदायतों के बाद सभी जिलों में अवस्थित होटलों, रेस्टोरेंट, लॉज और गेस्ट हाउस में परीक्षा आयोजन के पहले लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां ठहरे लोगों से पूरी गहनता के साथ पूछताछ भी हुई। सरकार द्वारा राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों की वजह से जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करने में कामयाबी मिली।

    हजारीबाग में दो अभ्यर्थियों द्वारा लगाए गये आरोप निराधार

    हजारीबाग जिले के जैक एंड जिल स्कूल, सिंघानी, परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद कक्ष संख्या 9 एवं कक्ष संख्या 13 में दो विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए तथाकथित आरोपों को लेकर केन्द्राधीक्षक उन परीक्षा कक्षों में पहुंचकर अन्य अभ्यर्थियों से पूरी जानकारी हासिल की, जिसमे उनके द्वारा लगाए गए आप निराधार पाए गए। यह भी अवगत कराया गया कि जेएसएससी एवं जिला स्तर से दिए गए सभी निर्देशों एवं एसओपी का इस परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक एवं सभी वीक्षकों के द्वारा कड़ाई से अनुपालन किया गया है।

    मुख्यमंत्री के प्रयासों की वजह से आठ वर्षों बाद सीजीएल- 2023 सफलतापूर्वक हुई आयोजित

    मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि लगभग आठ वर्षों से लंबित झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023″ शांतिपूर्ण कदाचार रहित और पारदर्शी तरीके से आयोजित हुई। ज्ञात हो कि पिछले 8 वर्षों से इस परीक्षा के आयोजन को लेकर किसी न किसी तरह का विवाद होता रहा, जिस वजह से यह परीक्षा आयोजित करने में कई अड़चने आती रही। इसी वर्ष 28 जनवरी को पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री जेएसएससी – सीजीएल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर लगातार नजर रख रहे थे, ताकि बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देने के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची रांची
    Next Article गृह विभाग ने आठ जेलों में जीर्णोद्धार के लिए राशि की आवंटित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई सुरक्षा

      July 12, 2026

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई सुरक्षा
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version