Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, लोगों ने किया रोड जाम
    Top Story

    सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, लोगों ने किया रोड जाम

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कोकर के गितिलकोचा निवासी विजय मिंज (45 वर्ष) 16 सितंबर की रात आठ बजे अपने घर के सामने बाइक के धक्के से घायल हो गये थे। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गयी। इसके बाद आक्रोशित परिजन और मोहल्ले के लोगों ने कोकर-तिरिल रोड (रिम्स जानेवाला रास्ते में तीन जगह) तथा बाद में कोकर-लालपुर रोड को शिव मंदिर के पास जाम कर दिया। दोपहर तीन से शाम 6:45 बजे तक रोड जाम रहा। लोग मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी, कोकर-तिरिल रोड में जगह-जगह ठोकर बनाने और हाइस्पीड बाइक चालकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में सिटी डीएसपी केवी रमन, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने लोगों को समझाया और उनका आवेदन उपायुक्त तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत 10 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिया, इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

    16 सितंबर की है घटना
    कोकर से तिरिल होते हुए रिम्स जाने वाले रोड के किनारे विजय मिंज का घर है। 16 सितंबर को तेज बारिश हाे रही थी। रात आठ बजे विजय मिंज दूध लेने के लिए घर से निकले थे। उसी समय तेज गति से आ रही एक स्पोर्ट्स बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। विजय मिंज कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक दुकान में काम करते थे। उनके दो बच्चे नीरज और सोनल मिंज हैं।

    जाम से परेशान रहे लोग
    रोड जाम किये जाने से इस सड़क से होकर गुजरनेवाली एंबुलेंस को भी परेशानी हुई। कई एंबुलेंस चालक वाहन को मोड़ कर कोकर चौक से बूटी मोड़ होते हुए रिम्स पहुंचे। इतना ही नहीं, ट्रेन व फ्लाइट पकड़े के लिए जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई। जामकर्ताओं ने तिरिल तालाब रोड जाने वाले रास्ते को बांस से घेर दिया गया था। जिस जगह पर जाम किया गया था, वहां काफी संख्या में महिला-पुरुष जमे हुए थे और किसी को पैदल भी सड़क पार करने नहीं दे रहे थे। लोगों को आधा किलोमीटर जाने के लिए अतिरिक्त छह-सात किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ के बरकाकाना जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article परिवर्तन यात्रा में दिख रही है झारखंड भाजपा की जीत की छटपटाहट
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version