Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर में पुलिस और सेना का जॉइंट ऑपरेशन, कई जिलों से भारी मात्रा में हथियार बरामद
    देश

    मणिपुर में पुलिस और सेना का जॉइंट ऑपरेशन, कई जिलों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। सेना तथा अन्य अर्धसैनिक बलों के अभियान में मणिपुर राज्य के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किये गये हैं। मणिपुर में दो समुदायों के बीच में शुरू हुआ संघर्ष अब धीरे-धीरे उग्रवाद का रूप ले चुका है। सीमा पार से इन उग्रवादियों को हथियार और विस्फोटकों की आपूर्ति की जा रही है। यही वजह है कि प्रत्येक दिन भारी मात्रा में हथियार तथा अन्य विस्फोटक बरामद होने के बावजूद बरामदगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। उग्रवादी आम नागरिकों और सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बना रहे हैं।

    मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को ड्रोन से नागरिकों और सुरक्षा बलों पर किए गए हमले को उग्रवादी गतिविधि करार दिया था। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-म्यांमार सीमा को सील किए जाने से रोकने के लिए उग्रवादी विभिन्न प्रकार से कोशिश कर रहे हैं। सीमा पार से आतंकवादियों को हथियार और विस्फोटक आपूर्ति किए जाने की पुष्टि मिजोरम तथा मणिपुर में इसी दौरान कई बार हो चुकी है।

    मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि इसी सिलसिले में राज्य के पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कांगपोकपी जिले के मार्क हिल से एक एक-47 राइफल और मैगज़ीन, एक एचके-33 राइफल और मैगज़ीन, एक ट्रिपल बैरल राइफल, एक .22 राइफल, एक बोल्ट एक्शन राइफल, एक 12 इंच सिंगल बोर बैरल राइफल, एक एचई-36 हैंड ग्रेनेड, एक मोटोरोला रेडियो सेट, 10 ज़िंदा गोला बारूद, 75 फायर किए गए केस, एक टूटी हुई इंसास राइफल मैगज़ीन, एक माचेटे, तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, दो काले कपड़े, चार कंबल, एक जंगल बूट, दो बैकपैक बैग, एक ब्लैक रेन कैप तथा एक कॉम्बैट कोट बरामद किये गए। एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान कांगपोकपी जिले के हराओथेल से दो 2 इंच मोर्टार एचई बम बरामद किये गये। राज्यभर में सुरक्षा बलों का यह अभियान अभी भी चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात
    Next Article सरकार ने निर्यातकों के लिए ब्याज समानीकरण योजना 30 सितंबर तक बढ़ाई
    shivam kumar

      Related Posts

      इडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने दो थानों में दर्ज कराई शिकायत

      January 9, 2026

      राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार

      January 9, 2026

      प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पिछले आठ सालों में 4.26 करोड़ महिलाओं को मिली मदद

      January 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें क्या है बड़े फैसले
      • झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
      • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार
      • रांची में रहस्यमय ढंग से लापता अंश और अंशिका, 8 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
      • एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक लेकिन टैगिंग रसीद गायब…
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version