Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह ममता बनर्जी, खतरे में सनातन और आदिवासी संस्कृति: शुभेंदु अधिकारी
    Top Story

    बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह ममता बनर्जी, खतरे में सनातन और आदिवासी संस्कृति: शुभेंदु अधिकारी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा के तमाम बड़े नेताओं का दौरा शुरू हो चुका है। बलियापुर और चंदनकियारी में आयोजित परिवर्तन सभा में भाग लेने पहुंचे पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर जम कर हमला बोला।

    बोकारो एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की वजह से बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो रही है। उनको सिर्फ अपने वोट की चिंता है। साल 2022 में ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्तर पर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के साथ बैठक हुई थी। ममता बनर्जी को बताया गया है कि बांग्लादेश से लगी सीमा पर 72 ऐसी जगह हैं, जहां बीएसएफ को फेंसिंग का काम पूरा करने के लिए जमीन की जरूरत है। लेकिन ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण के लिए ऐसा नहीं होने दिया। वह जमीन मुहैया नहीं करा रही हैं।

    शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में इंग्लिश बाजार मोहल्ला है। वहां दुर्गा पूजा के लिए गेट बनाने का काम पुलिस ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों की आबादी 35 प्रतिशत हो गयी है। झारखंड भी खतरे में है। यहां की संस्कृति खतरे में है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर जमीन के लिए एमएचए ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं यहां कार्यकर्ता के रूप में काम करने आया हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 90 लाख लोग बांग्लाभाषी हैं। उनका 90 प्रतिशत वोट कमल को पड़ेगा। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा चुनाव में बांग्ला समाज ने भाजपा को चुनाव जिताया। छत्तीसगढ़ में भी 11 सीटों पर बांग्लाभाषी का प्रभाव है। सबने भाजपा का साथ दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं हुआ ,तो आने वाले समय में सनातन और आदिवासी संस्कृति खतरे में पड़ जायेगी।

    शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि झारखंड का माहौल परिवर्तन के पक्ष में है। झामुमो के पुराने नेता चंपाई सोरेन भी भाजपा के साथ आ गये हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने से संस्कृति खतरे में पड़ जायेगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के बाद पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन कारोबारी कमलेश के खिलाफ आरोप पत्र दायर
    Next Article चार वर्षों में भारत से हथियार खरीदने वाला सबसे बड़ा देश बना आर्मेनिया
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version