Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»न पुलिस अधिकारी के हत्यारे मिले, न ही टायर कारोबारी के हमलावर, पुलिस के हाथ अब भी खाली
    Jharkhand Top News

    न पुलिस अधिकारी के हत्यारे मिले, न ही टायर कारोबारी के हमलावर, पुलिस के हाथ अब भी खाली

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो महत्वपूर्ण हत्याओं की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पायी है। स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप के हत्यारे अभी भी पकड़े नहीं जा सके हैं, वहीं टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव के हमलावर भी फरार हैं। अब तक यह पता नहीं चल सका पुलिस अधिकारी और कारोबारी को गोली क्यों और किसने मारी है।

    दरोगा हत्याकांड के 44 दिन पूरे हो गये हत्यारे का पता नहीं
    स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की दो अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। तीन अगस्त को खून से लथपथ अनुपम कच्छप का शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के पास स्थित एक होटल के समीप से बरामद हुआ था। दरोगा की हत्या को 44 दिन होने को है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा पाया है। 15 पुलिस अधिकारियों की गठित एसआईटी के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

    टायर कारोबारी के हमलावर अबतक फरार
    रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित लाह कोठी में पिछले साल 11 दिसंबर 2023 को टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लग पायी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुरानी दुश्मनी के कारण ही हत्या की घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है। पुलिस को अपनी जांच में यह पता चला है कि गोपाल का एक युवक के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि उसी युवक ने गोपाल पर गोली चलायी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइकोर्ट ने स्टेट बार काउंसिल को दी जगह, जल्द खुलेगा एक्सटेंशन ऑफिस
    Next Article लापता युवती को खोजने धुर्वा डैम पहुंची एनडीआरएफ की टीम
    shivam kumar

      Related Posts

      लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित

      December 19, 2025

      झारखंड की क्रिकेट टीम ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

      December 19, 2025

      झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version