Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हमारी तैयारी झारखंड के विश्वास को समेट कर राज्य को आगे ले जाने की है: सुदेश महतो
    झारखंड

    हमारी तैयारी झारखंड के विश्वास को समेट कर राज्य को आगे ले जाने की है: सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, झारखंड आंदोलनकारी बसंत महतो ने थामा पार्टी का दामन
    -जो सरकार एक परीक्षा लेने के लिए इंटरनेट पर रोक लगा देती है इससे इनकी क्षमता का अंदाजा लगता है
    रांची। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में है। इन पांच सालों में प्रदेश के भीतर युवाओं, महिलाओं के साथ साथ नीतियों पर कोई काम नहीं किया जिसका परिणाम है कि इन्होंने झारखंड को 15-20 साल पीछे धकेल दिया है। जनता को छलने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। हर वर्ग की चिंता करते हुए हमारी तैयारी झारखंड के विश्वास को समेट कर राज्य को आगे ले जाने की है। उक्त बातें सुदेश कुमार महतो बुधवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी बसंत महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

    सरकार परीक्षा लेने में भी नाकाम है। राज्य में लॉ एंड आर्डर भी पूरी तरीके से ध्वस्त है। जो सरकार एक परीक्षा सही से नहीं करा सकती है वो सरकार राज्य चलाने में कितनी सक्षम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक परीक्षा लेने के लिए इन्होंने लोगों के जीवन का आधार बन चुके इंटरनेट पर रोक लगा दी थी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले बसंत महतो ने कहा कि सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को भी ठगने का काम किया है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार सत्ता में आते ही अपने ही वादों को भूल गयी। झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है। सुदेश महतो के नेतृत्व में हम सभी इस बदलाव के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, अशोक नाग, हकीम अंसारी, मुजिबुल रहमान, नईम अंसारी, एतवा उरांव, लाल अमन शाहदेव, सुरेंद्र महतो, संजय लाल महतो, हरिशंकर महतो, विनोद महतो सहित मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव के लिए हैं तैयार, पार्टी लगातार जनता के बीच है : बाबूलाल मरांडी
    Next Article लोगों की सलाह पर तैयार होगा कांग्रेस का घोषणापत्र: बंधु तिर्की
    shivam kumar

      Related Posts

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025

      पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      August 12, 2025

      पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version