Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सत्ताधारी दल के लोग झारखंड को चील-कौवे की तरह नोच-नोच कर खा रहे हैं: शिवराज
    Jharkhand Top News

    सत्ताधारी दल के लोग झारखंड को चील-कौवे की तरह नोच-नोच कर खा रहे हैं: शिवराज

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेमंत सोरेन के राजनीतिक गिद्ध वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम इस तरह की भाषा नहीं बोलते, लेकिन सत्ताधारी दल के लोग झारखंड को चील कौवे की तरह नोच-नोच कर खा रहे हैं। जल जीवन मिशन के पैसे को बर्बाद कर दिया गया। यह भ्रष्टाचार की अति है और अन्याय की पराकाष्ठा। यहां सत्ताधारी दल के लोगों के पास से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। वह मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं
    शिवराज ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि कोई सुरक्षित नहीं है। रेत, बालू से लेकर खनिज तक में भ्रष्टाचार है। जल जीवन मिशन का पैसा पूरा बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री ने हर घर जल नल योजना के लिए पैसा भेजा, एक गांव में भी पैसा नहीं पहुंचा। आखिर ये पैसा कहां गया?

    पांच साल तक एक भी नौकरी नहीं दी
    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पांच साल तक सरकार ने एक भी नौकरी नहीं दी और अब चुनाव के समय 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा रहे हैं। युवाओं की जान जा रही है। डेमोग्राफी चेंज होना भयावह है। इसलिए झारखंड को बचाना भारतीय जनता पार्टी का कर्तव्य है। पांच साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। दो हजार रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, अब चुनाव के समय केवल एक हजार रुपये पकड़ा कर जाल बिछा रहे हैं। हम इसे उजागर करेंगे। इस सरकार को भारतीय जनता पार्टी उखाड़ कर फेंकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांव समृद्ध होंगे तभी राज्य समृद्ध होगा: हेमंत सोरेन
    Next Article चुनिंदा आपराधिक गिरोहों को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का है संरक्षण: सरयू राय
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version