Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़ के बरकाकाना जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी
    झारखंड

    रामगढ़ के बरकाकाना जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024Updated:September 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन रविवार को बरकाकाना जंक्शन पहुंची। यहां हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, रेलवे अधिकारी व कर्मचारी समेत तमाम जनता ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया। साथ ही मनीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया।

    इस दौरान स्थानीय लोगों ने वंदे भारत ट्रेन की पूजा-अर्चना भी की। वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग बरकाकाना जंक्शन पहुंचे और ट्रेन के साथ सेल्फी ली। वंदे भारत ट्रेन बरकाकाना रूट पर यह दूसरी ट्रेन है जो सप्ताह में एक दिन रविवार को बरकाकाना होते हुए पटना जाएगी और दूसरे दिन सोमवार को पटना से बरकाकाना होते हुए टाटानगर तक जाएगी।

    बरकाकाना के एईएन परमानंद प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि इस क्षेत्र को लौहनगरी और बिहार की राजधानी पटना को जोड़ने वाली वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन मिली है। वंदे भारत का स्वागत करना और इस रूट पर ट्रेन मिलना, हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह ट्रेन एक आधुनिक ट्रेन है और इस रूट पर चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस आधुनिक ट्रेन से लोग कनेक्ट भी होंगे और एक शहर से दूसरे शहर की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

    इस मौके पर एडीआरएम इंफ्रा अमित कुमार, सीनियर डीइएन कोऑर्डिनेशन प्रदीप कुमार, सीनियर डीईएन थ्री सोनू कुमार, डीटीएम बरकाकाना राजहंस कुमार सिंह, एडीइएन परमानंद प्रसाद, एएससी एमके श्रीवास्तव, पीके गांगुली, रमेश कुमार, अभय प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, एमपी महतो, बीके सहाय, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, सतीश तिवारी, डॉ सविता कुमारी, संजय लाल, आरपीएफ थाना प्रभारी के के पासवान, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, जीआरपी थाना प्रभारी मनोहर बरला आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड चेंबर चुनाव आज, कार्यकारिणी के 35 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
    Next Article सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, लोगों ने किया रोड जाम
    shivam kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version