Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन
    Jharkhand Top News

    वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। दुर्गा पूजा के चार दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नाराजगी चरम पर पहुँच गई है। शुक्रवार को गिरिडीह के आक्रोशित सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। और कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए साफ चेतावनी दी कि अगर तुरंत वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

    सफाई कर्मियों का कहना है कि पूजा जैसे बड़े पर्व पर जब हर घर में खुशियाँ होनी चाहिए, तब उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वेतन न मिलने से बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च तक प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश के बावजूद नगर निगम प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है।

    प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की और जमकर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। उनका कहना है कि सफाई कर्मी दिन-रात शहर को स्वच्छ रखने में लगे रहते हैं, त्योहारों के दौरान भी वे अपने परिवार से दूर रहकर काम करते हैं, लेकिन जब वेतन की बारी आती है तो हमेशा उपेक्षित कर दिए जाते हैं।

    कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पूरा शहर गंदगी के ढेर में तब्दील हो जाएगा और इसका जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत
    Next Article गैरी स्टीड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में संभाली हाई परफॉर्मेंस कोचिंग की जिम्मेदारी
    shivam kumar

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025

      बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका

      November 15, 2025
      View 1 Comment

      1 Comment

      1. RAVI KHAVSE on September 26, 2025 9:59 pm

        मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
        कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
        रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

      Recent Posts
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      • बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version