Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा नेता रमेश सिंह को मिली धमकी, PLFI के नाम से मांगी गई रंगदारी
    Jharkhand Top News

    भाजपा नेता रमेश सिंह को मिली धमकी, PLFI के नाम से मांगी गई रंगदारी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड बीजेपी कार्य समिति के सदस्य रमेश सिंह को फोन पर धमकी मिली है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। रमेश सिंह ने सुखदेव नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उन्हें मोबाइल नंबर 9474667147 से धमकी भरा फोन आया था।

    PLFI संगठन के नाम पर आया फोन
    रमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर को दोपहर 2:16 बजे मोबाइल नंबर 9474667147 से फोन आया था। रिसीव करने पर एक शख्स ने कहा कि वो PLFI संगठन से बोल रहा है। अगर आपको व्यवसाय करना है तो संगठन को मदद करना होगा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतना होगा। यह बॉस का आदेश है। भाजपा नेता ने पुलिस को लिखे गए आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि पूर्व में भी उनको इस तरह की धमकी मिल चुकी है।

    भाजपा नेता रमेश सिंह रातू रोड के शिवपुरी इलाके में रहते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर दिलचस्पी लेते हैं। अल्बर्ट एक्का चौक के पास पूजा का आयोजन करने वाले चंद्रशेखर आजाद क्लब से भी जुड़े हुए हैं। यहां भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। अक्सर बड़े-बड़े कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन कराते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं, लेकिन PLFI के नाम पर उनको मिली धमकी से भाजपा नेताओं ने विधि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है।

    जिला महामंत्री को भी PLFI से मिल चुकी है धमकी
    बता दें कि मई 2023 में रांची महानगर के जिला महामंत्री रहे बलराम सिंह को PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने धमकी दी थी। उनसे संगठन के नाम पर 10 एके-47 देने की मांग की गई थी। तब भाजपा महानगर महामंत्री बलराम सिंह ने बताया था कि धमकी से पहले कमता स्थित उनके फार्म हाउस के आसपास कई बार संदिग्ध लोग देखे गए थे।

    बलराम सिंह को मोबाइल नंबर 6287686186 से 18 मई 2023 को फोन आया था। उस वक्त वे महानगर कार्यालय में थे। फोन पर धमकी मिलते ही उन्होंने फोन की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी थी। इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया था। इस धमकी के कुछ दिन बाद ही 30 लाख के इनामी पीएलएफआई सुप्रीमों दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार करने की बात सामने आई थी। फिलहाल वह झारखंड की जेल में बंद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैरम टूर्नामेंट में अंजनी–शंकर ने मारी बाजी
    Next Article झारखंड में स्थानीय निकाय चुनाव में देरी पर उच्च न्यायालय ने जताई नाराजगी
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘दिशा’ की बैठक में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विकास योजनाओं की समीक्षा की

      September 2, 2025

      झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन समेत 67 प्रस्तावों पर हेमंत सोरेन कैबिनेट ने लगायी मुहर

      September 2, 2025

      कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा निकाली आक्रोश रैली

      September 2, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ‘संविधान बदलने’ के बयान पर भड़की बीजेपी ने घेरा कांग्रेस कार्यालय
      • राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान का असर काशी में भी दिखेगा: अजय राय
      • हाईकोर्ट ने खारिज की दागी उम्मीदवारों की याचिका, लगाई फटकार
      • चारा चोर बिहार छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले भारत छोड़: अश्विनी चौबे
      • ‘दिशा’ की बैठक में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विकास योजनाओं की समीक्षा की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version