Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण
    Top Story

    उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। डीसी उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने लातेहार जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का मंगलवार को निरीक्षण किया10। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था, भीड़-नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा एवं पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।

    उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में इस पर्व का आनंद ले सकें। इसके लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

    उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर प्रशासन को सहयोग करते हुए आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा का उत्सव मनाने की बात कही।

    निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों, पुलिस पिकेट्स और गश्ती दल की प्रभावी तैनाती पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की सभी दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी करते रहे।

    दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किए गए है। जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि दुर्गा पूजा का यह पर्व जिले में हर्षोल्लास, शांति, और सुरक्षा के साथ संपन्न हो।

    मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजीव प्रताप मामले में उच्चस्तरीय जांच जारी : एसपी
    Next Article भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार

      September 30, 2025

      भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोयला के अवैध कारोबार को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

      September 30, 2025

      झमुमो के जल जंगल जमीन के संघर्ष की ताकत से बिखरी भाजपा झूठ और भ्रामक आरोप लगा रही – विनोद पांडेय

      September 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना
      • मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े
      • राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
      • छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
      • झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version