Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार
    देश

    महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को धाराशिव जिले में कहा कि सरकार बाढ़ पीडि़तों की हरसंभव मदद के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की मदद दिया जाना शुरु कर दिया गया है। किसी भी प्रभावित किसान को मदद से वंचित नहीं रखा जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री आज धाराशिव जिले के भूम इलाके में दौरा किया और इसके बाद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। इसके बाद अजीत पवार ने कहा कि इस वर्ष औसत से अधिक बारिश हुई है, इससे लोगों की फसलें और घरेलू सामान नष्ट हो गए हैं। राज्य सरकार की ओर युद्धस्तर पर पंचनाना करवाया जा रहा है, बहुत जल्द किसानों को नुकसान भरपाई की जाएगी। लेकिन नुकसान भरपाई के पहले ही सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को प्राथमिक मदद की जा रही है, जिससे किसानों को जीवनावश्यक वस्तुओं को लेने में मदद हो सके।

    अजीत ने कहा, “सरकार आपके साथ खड़ी है। हमने किसानों की बिजली माफी के लिए 45 हजार करोड़ का बजट रखा और भूम-परंडा क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए तुरंत कदम उठाए हैं। ” इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों से बात करते हुए राहत और पुनर्वास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सरकार की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए कहा,”सभी तरह का दिखावा किया जा सकता है, लेकिन पैसों का नहीं। जैसे आप घर का खर्च आय के अनुसार चलाते हैं, वैसे ही हमें 13 करोड़ जनता का कारभार देखना पड़ता है। केंद्र सरकार की मदद से भी बाढग़्रस्तों के लिए योजनाएं लाई जाएंगी।

    उल्लेखनीय है कि मराठवाड़ा के तीन जिलों छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड में शुरुआती नुकसान लगभग 4 लाख 58 हज़ार 511 हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो बीड में स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। सोयाबीन, कपास, अरहर, मक्का और बाजरा जैसी प्रमुख खरीफ फसलों को भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कटी हुई फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। कई जगहों पर खेतों में पानी भर जाने से फसलें सडऩे लगी हैं, जबकि कुछ जगहों पर जमीन का कटाव हो गया है।

    बीड जिले की कई तहसील इस बारिश से प्रभावित हुई हैं। बीड, गेवराई, शिरूर कासर, आष्टी, पाटोदा और माजलगांव आदि तहसीलों में नुकसान की तीव्रता विशेष रूप से अधिक है। जिले के कई राजस्व हलकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। शिरूर तालुका में बारिश का सबसे ज्यादा असर हुआ, जहां शिरूर मंडल में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बीड तालुका के येलम्ब में 99 मिमी, जबकि नेकनूर और नलवंडी मंडलों में क्रमश: 70 मिमी और 67 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
    Next Article स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला
    shivam kumar

      Related Posts

      शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया

      May 20, 2026

      शास्त्रों के अनुसार आचरण ही समाज को दिशा देता है : प्रधानमंत्री मोदी

      May 20, 2026

      उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

      May 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया
      • शास्त्रों के अनुसार आचरण ही समाज को दिशा देता है : प्रधानमंत्री मोदी
      • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
      • भाजपा ने संविधान खत्म कर दिया : राहुल गांधी
      • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version