Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं : प्रधानमंत्री
    राज्य

    भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं : प्रधानमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/पूर्णिया। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया हवाईअड्डे का उद्घाटन किया, साथ ही राज्य को 40 हजार से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एक ओर जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर निशाना साधा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया के शीशाबाड़ी मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पक्की जिम्मेदारी है। जो इन लोगों को बचाने में जुटे है, उन्हें बताता हूं कि भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं।

    बिहार में हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) और घुसपैठिए को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) घुसपैठिए को बचा रही है। विपक्ष ऐसा वोट बैंक के लिए कर रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार घुसपैठिए को बाहर निकालने का काम करेगी।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बिहार का शोषण किया। इन लोगों को बिहार से नफरत है। कांग्रेस-राजद ने बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। अपनी तिजोरी भरने वाले गरीबों का घर क्यों भरे। पहले कांग्रेस-राजद की सरकार में सरकारी योजना में घोटाला किया जाता था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। जो आजकर यहां घूम रहे हैं, उन्होने मेरे आने से पहले मखाने का नाम भी नहीं सुना होगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के कुशासन का नुकसान पूर्णिया के लोगों को उठाना पड़ा,लेकिन अब स्थिति बदल रही है। हर गरीब को जब तक पक्का घर नहीं मिलता, तबतक शांत नहीं बैठूंगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी कर रही है। ये लोग बिहार को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। राजद के राज में हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम थी। वहीं अब राजग की सरकार में महिलाएं जीविका दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। राजद -कांग्रेस के लिए अपने परिवार की चिंता ही सबसे बड़ा काम है, लेकिन मोदी के लिए जनता ही उसका परिवार है। इसलिए मैं कहता हूं… सबका साथ, सबका विकास। देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरूरी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी। पिछड़े को प्राथमिकी, गरीब की सेवा ही मोदी का लक्ष्य है। 4 करोड़ लोगों को पक्का आवास मिल चुका है। अब 3 करोड़ लोगों को आवास देने की तैयारी की जा रही है। जब तक सभी को पक्का घर नहीं मिलेगा, मोदी रूकने वाला नहीं है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम चल रहा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार यहां के पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देरी से पूर्णिया पहुंचने पर उन्होंने जनता से क्षमा मांगी है और कहा कि देरी के बावजूद आप लोग इतनी बड़ी तादाद में जुटे रहे, इसके लिए आप सभी को धन्यवाद।

    इससे पहले प्रधानमंत्री ने पूर्णिया एयरपोर्ट व टर्मिनल भवन, अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन, भागलपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पूर्णिया में शुक्राणु केंद्र और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्घाटन किया।

    प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, विक्रमशिला कटरिया नई रेल लाइन, कोसी मेची अंत:राज्यीय नदी जोड़ परियोजना, सुपौल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कटिहार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, दरभंगा में जलापूर्ति परियोजना, कटिहार में जलापूर्ति परियोजना और भागलपुर में जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास भी किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री प्रतिनिधिमंडल ने जेट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
    Next Article सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में तीन मंत्री शामिल हुए, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
    shivam kumar

      Related Posts

      देश की कई समस्याओं का समाधान है एक देश-एक चुनाव : सुनील बंसल

      September 16, 2025

      ग्रामीण स्तर से ही महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाना चाहिए: ओम बिरला

      September 15, 2025

      मॉरीशस के प्रधानमंत्री को धामी ने दी विदाई

      September 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रणनीतिक रूप से बेहद सफल रहा पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा
      • झारखंड में जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली: हेमंत सोरेन
      • सुप्रीम कोर्ट का धर्मांतरण कानूनों पर झारखंड समेत आठ राज्यों को नोटिस
      • झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं: राकेश सिन्हा
      • पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों ने करायी सूर्या हांसदा की हत्या: दीपक प्रकाश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version