Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री
    मनोरंजन

    ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आई है। कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइज़ी ‘जॉली एलएलबी’ एक बार फिर चर्चा में है। साल 2013 में आई पहली ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म हिट रही थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, जो सफल फिल्मों में शुमार हुई। अब करीब 8 साल बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर तीसरा पार्ट ‘जॉली एलएलबी 3’ लेकर आए हैं, जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं, फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की ओपनिंग मजबूत रही और इसने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साल 2025 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में ब्लॉकबस्टर ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘मिराय’, ‘केसरी: चैप्टर 2’, ‘जाट’, ‘सितारे जमीन पर’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

    ‘जॉली एलएलबी’ में जहां अरशद वारसी लीड रोल में थे, वहीं ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद एक साथ कोर्टरूम में भिड़ते नजर आ रहे हैं। सौरभ शुक्ला ने भी अपनी यादगार जज की भूमिका दोबारा निभाई है। इसके साथ ही हुमा कुरैशी और अमृता राव ने भी अपने-अपने पुराने किरदारों में वापसी की है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिल रही है और दर्शकों की चर्चाओं में इसका असर साफ झलक रहा है।

    'जॉली एलएलबी 3'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम
    Next Article पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए 23 अक्टूबर तक प्रतिबंध
    shivam kumar

      Related Posts

      अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुवात

      September 20, 2025

      ओटीटी पर हुई रिलीज ‘महावतार नरसिम्हा’

      September 19, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिराय’ की कमाई में गिरावट जारी

      September 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड में दरक रही है सामाजिक एकता की दीवार
      • गौरव गोगोई ने एच-1बी वीजा फीस वृद्धि पर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की
      • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान
      • अमेरिका का एच1-बी वीजा हासिल करना हुआ महंगा, देने होंगे एक लाख डॉलर
      • पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए 23 अक्टूबर तक प्रतिबंध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version