रांची। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रांची से पूर्णिया के बीच एक नई विमान सेवा 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह सेवा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा उड़ान योजना (UDAN) के अंतर्गत आरंभ की जा रही है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ना है।
नई विमान सेवा रांची से सुबह 7:40 बजे रवाना होकर पहले कोलकाता पहुंचेगी। वहां से विमान उड़ान भरकर दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वापसी के दौरान विमान पूर्णिया से 2:30 बजे उड़ान भरकर वाया कोलकाता होकर रात 8:40 बजे रांची वापस आएगा।
इस सेवा के शुरू होने से रांची, कोलकाता और पूर्णिया के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अब यात्रियों को लंबी ट्रेन या सड़क यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी। इंडिगो की यह पहल पूर्वी भारत में हवाई संपर्क को और अधिक मजबूत करेगी।
यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। यह सेवा व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगी। खासकर बिहार और झारखंड के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।