Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई :  एसएसपी
    Jharkhand Top News

    दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई :  एसएसपी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने शहरवासियों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

    एसएसपी राकेश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची के नागरिकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने, शहर की सुरक्षा और सद्भाव बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाली गतिविधियों से पूरी तरह से बचना चाहिए। हर व्यक्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण का समर्थन करे और शहर की शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य से दूर रहे।

    रांची पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। नागरिकों से भ्रामक, तथ्यहीन या आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो, वीडियो और संदेशों को साझा करने से बचने की अपील की गयी है। ग्रुप एडमिन को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके ग्रुप में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या आपत्तिजनक सामग्री साझा न हो। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और ऐसी कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।

    रांची पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि गलत सूचना या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिकों से ज़िम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया है। सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शहर में किसी भी प्रकार के डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी
    Next Article जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीपावली मेला के लिए किया आमंत्रित
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएसआर का लाभ पहुंचे सीधे आम लोगों तक : मंत्री

      September 27, 2025

      सोनम वांगचुक : उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे: हेमंत सोरेन

      September 27, 2025

      जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीपावली मेला के लिए किया आमंत्रित

      September 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से कनेक्शन! लद्दाख के DGP बोले- हमारे पास इसका रिकॉर्ड है
      • सीएसआर का लाभ पहुंचे सीधे आम लोगों तक : मंत्री
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      • एक-एक घुसपैठियों को चुन चुनकर निकाला जाएगा बाहर : अमित शाह
      • बीएसएनएल एक शक्तिशाली प्रणाली बन गई है: चंद्रबाबू नायडू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version