Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाते हैं शिक्षकः राष्ट्रपति
    देश

    बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाते हैं शिक्षकः राष्ट्रपति

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 प्रदान किए
    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 प्रदान किए।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में कहा कि भोजन, वस्त्र और आवास की तरह शिक्षा भी व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। संवेदनशील शिक्षक बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाने का काम करते हैं। शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार यही है कि उनके विद्यार्थी आजीवन उन्हें याद रखें तथा परिवार, समाज और देश के लिए सराहनीय योगदान दें।

    उन्होंने बालिका शिक्षा को महिला-नेतृत्व वाले विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को इसे अपनी ज़िम्मेदारी बनाना चाहिए। बालिकाओं की शिक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया जाना चाहिए। बेटियों की शिक्षा में निवेश करके हम अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य निवेश करते हैं।

    राष्ट्रपति मुर्मु ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में शहरी इलाके के शिक्षकों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षक अधिक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को ‘ग्लोबल नॉलेज सुपरपावर’ बनाना है। इसके लिए यह अनिवार्य है कि हमारे शिक्षकों की पहचान विश्व के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के रूप में हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस काल का ‘पेपर वर्क और टैक्स’ मोदी सरकार में जीएसटी के साथ घट रहा : पीयूष गोयल
    Next Article मिशन त्रिशूल: इधर बिहार में राहुल यात्रा निकालते रहे, उधर आरएसएस चुपके से अपना काम करता रहा
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस काल का ‘पेपर वर्क और टैक्स’ मोदी सरकार में जीएसटी के साथ घट रहा : पीयूष गोयल

      September 5, 2025

      भारत-सिंगापुर ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर की चर्चा

      September 5, 2025

      कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा की उपेक्षा का आरोप लगाया

      September 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
      • जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश
      • घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय
      • भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी
      • भविष्य की बुनियाद तैयार करते हैं शिक्षक : संजय सेठ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version