Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश
    दुनिया

    शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश दिया गया है। रक्षा सचिव (अब युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई अफसर नहीं पहुंचता तो उसे इसका पर्याप्त और समुचित कारण बताना होगा। मंगलवार को होने वाले इस सैन्य जमावड़े को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। देश के कमांडर-इन-चीफ डोनाल्ड ट्रंप इस दौरान मौजूद रहेंगे या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। आदेश में सिर्फ जनरल और एडमिरल स्तर के अधिकारियों को ही बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक इसलिए आहूत की गई है कि प्रशासन रक्षा विभाग के पुनर्निर्माण को “युद्ध विभाग” के रूप में वर्णित कर सके और सैन्य कर्मियों के लिए नए मानकों की रूपरेखा तैयार की जा सके। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया, “यह राष्ट्रपति के अधीन नई सेना की वर्तमान स्थिति का शक्ति प्रदर्शन है।” इस आयोजन की रूप-रेखा से परिचित एक रक्षा अधिकारी ने कहा, ” हेगसेथ के लिए यह घोड़ों को अस्तबल में लाने और उन्हें चाबुक से दुरुस्त करने की कोशिश है।”

    बताया गया है कि आयोजन से पहले या कार्यक्रम स्थल पर हेगसेथ का रिकॉर्डेड भाषण जारी किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि व्हाइट हाउस इसे और भी व्यापक बनाने की योजना बना रहा है। ऐसी बड़ी बैठक का मूल विचार हेगसेथ का ही है। जिन सैकड़ों जनरलों और फ्लैग ऑफिसर्स को आमंत्रित किया गया है, उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि सब कुछ छोड़कर वर्जीनिया जाने का आदेश क्यों दिया गया ।

    द साल्ट लेक ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यूटा नेशनल गार्ड के जनरलों को हेगसेथ की शीर्ष सैन्य अधिकारियों की इस आकस्मिक बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। यह बैठक मंगलवार को वर्जीनिया के क्वांटिको स्थित मरीन कॉर्प्स बेस (हिल एयर फ़ोर्स बेस) पर होनी है। एक ही स्थान पर इतने वरिष्ठ सैन्य अफसरों की इस दुर्लभ बैठक ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं, इसमें विदेशों में युद्धक तैनाती से अमेरिका लौट रहे जनरलों के भी शामिल होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि यूटा नेशनल गार्ड में कम से कम चार जनरल हैं। इनमें राज्य के शीर्ष सैन्य प्रमुख, एडजुटेंट जनरल, एक सहायक, और सेना व वायु सेना नेशनल गार्ड इकाइयों के जनरल अधिकारी शामिल हैं। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने यूटा के सैन्य प्रमुखों को बैठक में आमंत्रित न करने की वजह पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 4 अरब डॉलर की सहायता पर रोक की अनुमति
    Next Article चीन ने लॉन्च किया फेंगयुन-3-08 उपग्रह, मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई ताकत
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version