Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एच-1बी वीजा के नए नियम तैयार करते वक्त योगदान का भी रखें ध्यानः भारत
    देश

    एच-1बी वीजा के नए नियम तैयार करते वक्त योगदान का भी रखें ध्यानः भारत

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत ने आशा जतायी है कि अमेरिका के नए एच-1बी वीजा नियम तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कुशल प्रतिभाओं के आदान-प्रदान ने दोनों देशों में तकनीक, नवाचार और विकास में योगदान दिया है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में नए एच-1बी वीज़ा नियमों पर प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्तावित नियम-निर्माण के संबंध में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के नोटिस को देखा है। वे समझते हैं कि उद्योग सहित सभी हितधारकों के पास अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय है।

    उन्होंने कहा कि कुशल प्रतिभाओं के आवागमन ने अमेरिका और भारत में प्रौद्योगिकी विकास, नवाचार, आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धात्मकता और धन सृजन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। भारत उद्योग सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ संपर्क बनाए रखेगा और आशा करता है कि इन कारकों पर उचित विचार किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि अमेरिका में अब किसी अन्य देश के नागरिक को एच1-बी वीजा दिलाने के लिए वहां की कंपनियों को एक लाख डॉलर वीजा फीस के तौर पर देने होंगे।

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की मुलाकात पर प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं की बातचीत का मुख्य विषय व्यापार और शुल्क था। 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मुलाकात में दोनों पक्षों के अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें द्विपक्षीय संबंधों के अन्य पहलुओं की भी समीक्षा की गई।

    उहोंने बताया कि एच1-बी के संबंध में मंत्रालय और वाशिंगटन स्थित हमारा दूतावास अमेरिकी प्रशासन के साथ सक्रिय संपर्क में हैं। नए उपायों के बाद अमेरिकी पक्ष द्वारा स्पष्टीकरण जारी किए गए थे। यह स्थिति अभी भी विकसित हो रही है और हम विभिन्न स्तरों पर सक्रिय हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में अमेरिका से निर्वासन पर प्रवक्ता ने बताया कि 20 जनवरी से 25 सितंबर के बीच कुल 2417 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
    Next Article रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह की बैठक, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह की बैठक, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा

      September 26, 2025

      पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी

      September 26, 2025

      मिग-21 की वायु सेना से विदाई पर राजनाथ ने भारत-रूस के साथ गहरे संबंधों को याद किया

      September 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
      • दुर्गा पूजा पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि जारी
      • राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी
      • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
      • एसएसबी महानिदेशक ने रक्सौल बार्डर का किया दौरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version