विशाखपत्तनम: आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा (एओबी) पर वन्य इलाकों में माअोवादियों और विशेष पुलिस बल के बीच आज मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गये।
विशाखापत्तनम जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि एक संयुक्त अभियान में जिला पुलिस और ओडिशा पुलिस बल दोनों राज्यों की सीमा पर पूर्वोत्तर के वन क्षेत्र के अंदरुनी इलाके में घुसे और बुजिपट्टू गांव से करीब छह से आठ किलोमीटर दूर माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई की।
दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 18 माओवादी मारे गये और पुलिस का एक जवान घायल हो गया।