रांची: सीएनटी एसपीटी संशोधन और बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में सोमवार को सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा के बंद का मिलाजुला असर पूरे राज्य में देखने को मिला। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में बंद समर्थक सड़क पर उतरे, जगह-जगह सड़क जाम किया और गिरफ्तारी दी। बंद समर्थक कई जगहों पर पुलिस के साथ उलझे भी। बंद के दौरान पूरे राज्य में 5442 और रांची में 472 बंद समर्थकों ने गिरफ्तारी दी। शाम को सभी बंद समर्थक रिहा कर दिये गये।
रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में बंद को सफल बनाने के लिए भाकपा, कांग्रेस, झामुमो, राजद सहित अन्य विरोधी दलों के नेता सड़क पर उतरे और जगह-जगह प्रदर्शन और जुलूस निकाला। इसके साथ ही दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को भी बंद कराया। जमशेदपुर, पाकुड़, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, लोहरदगा, सरायकेला में बंद का आंशिक असर देखा गया। यहां लंबी दूरी के वाहनों को छोड़ अन्य सभी वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। बंद के दौरान सभी कार्यालय खुले रहे।
Previous Article‘पद्मावती’ को दो नायकों की फिल्म कहना सही नहीं: शाहिद
Next Article बड़कागांव की आग में सेंकी जा रही सियासी रोटियां
Related Posts
Add A Comment