Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वित्त मंत्री जेटली का निजी क्षेत्र से निवेश बढ़ाने का आह्वान
    बिजनेस

    वित्त मंत्री जेटली का निजी क्षेत्र से निवेश बढ़ाने का आह्वान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 22, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने निजी क्षेत्र से निवेश बढ़ाने का आह्वान करते हुये कहा है कि बेहतर मानसून और मुद्रास्फीति नियंत्रण में रहने के चलते सरल ब्याज दरों से मांग में आई तेजी का उन्हें लाभ उठाना चाहिये। जेटली ने आज यहां मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि सार्वजनिक व्यय बढ़ने से भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। निजी क्षेत्र भी निवेश बढ़ाकर इस तेजी में यदि योगदान करता है तो इससे आर्थिक वृद्धि और तेज होगी।वित्त मंत्री ने हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा की टिप्पणी कि आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी है का प्रतिवाद करते हुये कहा, ‘‘मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि आम तौर पर उद्योग सरकार से एक कदम आगे बढ़कर चलता है लेकिन इस समय हम इतिहास के ऐसे मोड़ पर हैं जहां निजी क्षेत्र सरकार से कुछ पीछे चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र के निवेश में तेजी आई है, हम आपके (निजी क्षेत्र का) निवेश बढ़ाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि यह निवेश बढ़ता है तो संभवत: आपके समक्ष देश में आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिये कुछ और गतिविधियां सामने होंगी।’’ हिंदुजा ने निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘एक बेहतर और ऊर्जावान’’ प्रधानमंत्री के हाथ में नेतृत्व होने के साथ भारत के लिये यह बेहतर अवसर है जब विकास के लिये पूंजी आकषिर्त की जा सकती है। ‘‘प्रधानमंत्री के पास पूरी क्षमता है, उन्होंने भारत का स्वरूप बदला है। लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगा कि उनकी टीम को तेजी से आगे बढ़ना होगा। दुर्भाग्य से यह गति उतनी नहीं है जितनी वह देखना चाहते हैं।’’ हिंदुजा ने कहा, ‘‘हम सभी यह मानते हैं कि कोई भी संस्कृति रातों रात नहीं बदल सकती है, इसमें समय लगता है। कुल मिलाकर हम सही रास्ते पर हैं।“

    जेटली ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में आर्थिक सुस्ती के चलते ऐसी स्थिति बनी है कि काफी विदेशी पूंजी देश में आ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्य से इस साल मानसून अच्छा रहने से हमारा खाद्यान्न उत्पादन अच्छा रहा है। इससे घरेलू मांग बढ़ने के साथ ही मुद्रास्फीति पर भी अंकुश रहेगा। मुद्रास्फीति नियंत्रण में रहने से ब्याज दर में नरमी आएगी और पूंजी की लागत कम होगी। इन सभी फायदों के साथ हमारे समक्ष आने वाले समय में बेहतर अवसर होंगे।’’ जेटली ने कहा कि जब पूरी दुनिया आर्थिक चुनौती का मुकाबला कर रही है, भारत ने सम्मानजनक आर्थिक वृद्धि का स्तर बनाये रखा है। वित्त मंत्री ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और उपभोक्ता जिंसों के अपेक्षाकृत कम दाम को एक आयातक देश के लिहाज से भारत के लिये फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा, ‘‘इससे जिन संसाधनों की बचत हुई, हम उनका इस्तेमाल ढांचागत परियोजनाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर कर सके हैं। यह फायदा हमें हुआ है।’’ हालांकि, हमारे समक्ष चुनौतियां भी हैं। ‘‘वैश्विक आर्थिक सुस्ती से हमारे समक्ष परेशानी आई है खास तौर से हमारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार इससे प्रभावित हुआ है।’’ जेटली ने कहा कि राज्यों के बीच आज प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। राज्य एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में निर्णायक सरकार के आने से निर्णय प्रक्रिया आसान हुई है। वित्त मंत्री ने मध्य प्रदेश की इस बात को लेकर प्रशंसा भी की कि पिछले 13 वर्ष में यह एक बीमारू राज्य से औद्योगिक केन्द्र के रूप में बनकर उभरा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण सुधारों को आगे बढ़ा रही है। सरकार मेक इन इंडिया और डिजिटल संपर्क को बढ़ावा दे रही है। प्रसाद ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान राज्य में 40 मोबाइल विनिर्माण कारखानों को स्थापित किया गया है। जल्द ही एक और नया मोबाइल विनिर्माण कारखाना लगने वाला है। इसके अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक परिसरों को भी मंजूरी दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुखदेव को हटाने की मांग को लेकर हंगामा
    Next Article यह एक साथ तीन तलाक को खत्म करने का समय: वेंकैया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

    January 11, 2026

    अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग

    January 11, 2026

    साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट

    January 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बीजापुर के जंगलों में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी
    • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, खूंटी में सड़कें जाम
    • एनटीपीसी हाईवा की चपेट में महिला की मौत, सड़क जाम
    • झारखंड में जारी है कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version