रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस पांच हजार हेलमेट मुफ्त में बांटेगी। न्यूक्लियस संस्था के सीएमडी विष्णु अग्रवाल ने पांच हजार हेलमेट आम लोगों के लिए रांची पुलिस को उपलब्ध कराये हैं। रांची ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को न्यूक्लियस और रांची ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में हेलमेट वीक का आगाज होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं हेलमेट वितरण की शुरुआत करेंगे। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 21 हजार हेलमेट बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर 23 अक्टूबर को रैली का आयोजन भी ट्रैफिक पुलिस ने किया है। बाइक रैली के जरिये यातायात नियमों की सीख दी जायेगी। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि हेलमेट उन्हीं लोगों के बीच बांटा जायेगा, जिनके पास लाइसेंस होगा।
मोरहाबादी से निकली जागरूकता रैली
शुक्रवार को भी रांची ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। मोरहाबादी मैदान में 50 बाइक सवारों के बीच हेलमेट बांटे गये। इसके बाद मोटरसाइकिल सवारों ने मोरहाबादी से रैली निकाली। इस दौरान नारद मुनि बने परवेज कुरैशी ने भी यातायात नियमों के पालन की सीख दी। कार्यक्रम में ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह, डीएसपी दिलीप खलखो, राधा प्रेम किशोर, व्यवसायी विष्णु अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
Previous Articleबास्केटबॉल टूर्नामेंट : डीपीएस रांची, बोकारो और बंगाल जीते
Next Article सुखदेव को हटाने की मांग को लेकर हंगामा
Related Posts
Add A Comment