Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सीरिया से लोगों को निकालने की योजना नाकाम, संयुक्त राष्ट्र ने लगाया आरोप
    दुनिया

    सीरिया से लोगों को निकालने की योजना नाकाम, संयुक्त राष्ट्र ने लगाया आरोप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 25, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र:  सीरिया के अलेप्पो से गंभीर रूप से घायल और बीमार सीरियाई नागरिकों को निकालने की संयुक्त राष्ट्र की पहल के संबंध में होने वाला समझौता नाकाम होने के बाद विश्व संस्था ने इसके लिए सीरिया के सभी पक्षों पर आरोप लगाया है।

    संयुक्त राष्ट्र की सहायक एजेंसी सीरियन अरब रेड क्रीसेंट, रेड क्रॉस और अन्य चिकित्सा समूहों ने बीमार एवं घायल लोगों के सुरक्षित निकास के प्रयास के तहत कई दिनों तक बातचीत की लेकिन लड़ाई फिर शुरू हो जाने के कारण उनके इस प्रयास पर विराम लग गया।

    संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वयक स्टीफन ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘बेहद अफसोस की बात है कि किसी भी मरीज या उनके साथ मौजूद परिवार को निकाला नहीं जा सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को निकाले जाने का काम विभिन्न कारणों से रूक गया। लोगों को निकालने के लिए पूर्वी अलेप्पो में स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने में भी देरी हुई।’’ ओ ब्रायन ने बताया कि सशस्त्र समूहों ने लोगों के निकास अभियान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शर्तें लगाईं जबकि सीरियाई सरकार ने विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी शहर के अंदर चिकित्सा एवं अन्य सहायता सामग्री ले जाने की मंजूरी नहीं दी।

    विद्रोहियों, जिहादियों के विरूद्ध युद्ध में सीरिया के मुख्य सहयोगी रूस ने पिछले सप्ताह पूर्वी अलेप्पो में हमलों में मानवीय विराम की घोषणा की था। गौरतलब है कि पूर्वी अलेप्पो में 250,000 से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपा का आंतरिक संकट वंशवादी राजनीति का परिणाम: वेंकैया
    Next Article ट्रंप के निशाने पर आए लोगों में बॉबी जिंदल, निकी हेली भी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

    July 6, 2025

    नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

    July 6, 2025

    इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version