हजारीबाग: झारखंड बंद का जिले में मिला-जुला असर देखा गया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी के कारण बंद का असर नगण्य दिखा। सोमवार की बंदी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कारण जिले में लंबी दूरी के वाहनों का परिचालनठप रहा। उधर, कोयलांचल में भी बंदी का असर साफ तौर पर दिखा। उत्पादन प्रभावित हुआ। बंद को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की थी। कई जगह बंद समर्थकों एवं पुलिस में नोंकझोक भी हुई। जिला प्रशासन द्वारा लगभग साढेÞ तीन सौ गिरफ्तारियां हुईं। इनमें भाकपा के भुनेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस के मनोज यादव एवं जदयू के बटेश्वर प्रसाद मेहता भी शामिल थे। गिरफ्तार बंद समर्थकों को हजारीबाग स्टेडियम में रखा गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
Previous Articleबड़कागांव की आग में सेंकी जा रही सियासी रोटियां
Next Article 299 अभ्यर्थियों का आॅन स्पॉट सेलेक्शन
Related Posts
Add A Comment