Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आतंकवाद भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय: राजनाथ सिंह
    Top Story

    आतंकवाद भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय: राजनाथ सिंह

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 24, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मनामा:  भारत ने बहरीन से कहा कि पाकिस्तान की जमीन से उठने वाला आतंकवाद गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है और सीमा पार से मिल रहा समर्थन जम्मू कश्मीर में मौजूदा अशांति की वजह है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बहरीन के गृह मंत्री राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा को इस बारे में यहां द्विपक्षीय बैठक में अवगत कराया। बहरीन इस्लामिक कांफ्रेंस के संगठन का महत्वपूर्ण सदस्य है जिसमें कि पाकिस्तान भी एक सदस्य है।
    खाड़ी देश के तीन दिवसीय दौरे पर आए सिंह ने खलीफा को हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गए आतंकी बुरहान वानी का पाकिस्तान द्वारा गुणगान करने और खुले समर्थन के बारे में बताते हुए कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि वहां आतंकवादी और उनके समर्थक किस आजादी से घूमते फिरते हैं। वानी आठ जुलाई को मुठभेड़ में मारा गया था और उसके बाद से कश्मीर घाटी में अशांति है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जिसने शासन नीति के औजार के तौर पर आतंकवाद के इस्तेमाल को छोड़ने से इंकार किया है। गृह मंत्री ने पाकिस्तानी आतंकवादी बहादुर अली की जुलाई में गिरफ्तारी के मुद्दे को उठाया। उसे एलईटी कैंपों में प्रशिक्षण और हथियार मिले और उसके बाद उसे इन निर्देशों के साथ जम्मू कश्मीर में भेजा गया कि वह सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने के लिए भीड़ में घुलमिल जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्य बिड़ला समूह मप्र में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा
    Next Article मुलायम घर नहीं संभाल पा रहे हैं, उप्र. क्या संभालेंगे: भाजपा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

    June 15, 2025

    स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

    June 15, 2025

    झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

    June 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
    • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version