Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»समान संहिता केवल मुस्लिमों का मुद्दा नहींः ओवैसी
    राजनीति

    समान संहिता केवल मुस्लिमों का मुद्दा नहींः ओवैसी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 27, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद:  एआईएमआईएस के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जोर देकर कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) केवल मुस्लिमों से जुड़ा मुद्दा नहीं है बल्कि पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों के लोग भी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने भाजपा पर देश के बहुतलतावाद और विविधता के तानेबाने को ‘‘खत्म’’ करने का आरोप लगाया। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने यहां कहा, ‘‘समान नागरिक संहिता केवल मुस्लिमों से जुड़ा मुद्दा नहीं है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसका पूर्वोत्तर के लोग भी विरोध करेंगे, खासकर नगालैंड और मिजोरम के।’’

    उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जो भारत के कई लोगों को चिंता में डाल देगा यह भारत के बहुतलतावाद और विविधता से जुड़ा हुआ है जिसे ‘‘भाजपा खत्म कर देना चाहती है।’’ ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा, वह तो मुस्लिमों को शत्रु के तौर पर दिखाना चाहती है ताकि वह इस मुद्दे पर ध्रुवीकरण कर सके। यूसीसी के मुद्दे पर लोग उनके खेल को समझ चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू अविभाजित परिवार का लाभ ईसाइयों और मुस्लिमों को क्यों नहीं दिया गया? केंद्रीय मंत्री एम वैंकया नायडू कहते हैं कि भारत में धर्म के आधार पर कानून नहीं होने चाहिए तो यह हिंदू अविभाजित परिवार, हिंदू विवाह अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार कानून क्या है? ये सब क्या है?’’

    विवादित यूसीसी मुद्दे पर अपने परामर्श का और विस्तार करते हुए विधि आयोग ने सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से अपने विचार और योजनाएं साझा करने को कहा था, साथ ही इस विषय पर चर्चा के लिए उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की योजना देने को भी कहा था। इस विषय पर पैनल ने सभी दलों को प्रश्नावली भेजकर 21 नवंबर तक उनसे उनके विचार मांगे हैं। शहरी विकास, सूचना तथा प्रसारण मंत्री वैंकया नायडू ने कहा था कि यूसीसी को पिछले दरवाजे और आम सहमति के बगैर नहीं लाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजासूसी मामला: पाक मिशन कर्मी अनाधिकृत व्यक्ति घोषित
    Next Article सायरस मिस्त्री को हटाया जाना सैद्धान्तिक रूप से गलत: सुप्रिया सुले
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

    May 7, 2025

    झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

    May 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत
    • डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
    • मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की
    • अब हर आतंकी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा, भारत ने दी सख्त चेतावनी
    • जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version