Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नर्मदा परिक्रमा का सपना 20 साल बाद साकार: दिग्विजय ​​​​​​​
    Top Story

    नर्मदा परिक्रमा का सपना 20 साल बाद साकार: दिग्विजय ​​​​​​​

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश के एक दशक तक मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों नर्मदा परिक्रमा पर हैं। नर्मदा परिक्रमा का सपना 20 वर्ष बाद साकार हो रहा है, यह खुलासा उन्होंने हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर के संस्थापक और पूर्व शंकराचार्य ज्योर्तिमठ स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को लिखे पत्र में किया है। नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय की पत्रकार पत्नी अमृता राय के अलावा 140 इष्टमित्र भी उनके साथ हैं।

    सिंह ने सोमवार को सत्यमित्रानंद के पत्र के जवाब में लिखा है, “मां नर्मदा की कृपा से और संतों के आशीर्वाद से मेरा 20 वर्ष से भी अधिक पुराना सपना अब साकार हो रहा है, और मैं मां नर्मदा के आंचल में स्वयं को समर्पित करके आत्मीय आनंद का अनुभव कर रहा हूं।”

    इससे पहले, सत्यमित्रानंद ने दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर उनकी नर्मदा परिक्रमा की सराहना की थी। उन्होंने लिखा था, “आप 3300 किलोमीटर की परिक्रमा पर हैं, जिसमें छह माह लगेंगे। नर्मदा की परिक्रमा का महत्व हमारे शास्त्रों में वर्णित है, यह यात्रा एक आदर्श की स्थापना में सहायक होगी। मेरी नर्मदा माता से प्रार्थना है कि वे आपका मनोरथ पूरा करने की कृपा करें।”

    सत्यमित्रानंद ने अपने पत्र में परिक्रमा में शामिल होने की भी इच्छा प्रकट की थी, जिस पर सिंह ने लिखा, “आपकी उपस्थिति और प्रत्यक्ष आशीर्वाद मेरे लिए एक अद्वितीय और अनमोल उपहार होगा, लेकिन आपके स्वास्थ्य और हरिद्वार से मां नर्मदा के तट की दूरी को दृष्टिगत रखते हुए मैं आपसे प्रार्थना करूंगा कि आप इतनी दूर आने का कष्ट न उठाएं। परिक्रमा पूरी होने पर आशीर्वाद के लिए मैं स्वयं हरिद्वार में उपस्थित हो जाऊंगा।”

    सिंह ने लिखा है, “आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद पाकर मेरा, मेरी पत्नी का और मेरे साथ चल रहे 140 परिक्रमाकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है।”

    दिग्विजय सिंह शुरू से ही अपनी इस परिक्रमा को गैर राजनीतिक और व्यक्तिगत व आध्यात्मिक बताते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी यात्रा में कोई झंडा या बैनर नहीं है। सिंह की यह परिक्रमा इसलिए भी मायने रखती है कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा’ निकाल चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर की ‘स्वायत्तता’ वाले बयान पर घिरी कांग्रेस, चिदंबरम को बयानबाजी से रोका
    Next Article AAP में अमानतुल्ला की बहाली पर भड़के कुमार विश्वास, कहा-भाजपा कांग्रेस जैसे हो गए हैं हम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

    June 21, 2025

    सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

    June 21, 2025

    अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

    June 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
    • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
    • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
    • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
    • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version