Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»महिला हॉकी : एशिया कप के लिए भारतीय टीम में सुशीला की वापसी
    स्पोर्ट्स

    महिला हॉकी : एशिया कप के लिए भारतीय टीम में सुशीला की वापसी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| महिला एशिया हॉकी कप-2017 के नौवें संस्करण के लिए भारत की महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। जापान के काकामिगाहारा शहर में 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए सोमवार को हॉकी इंडिया द्वारा घोषित टीम में दिग्गज खिलाड़ी सुशीला चानु पुखरंबम की वापसी हुई है।

    इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान स्ट्राइकर रानी को सौंपी गई है, वहीं गोलकीपर सविता उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।

    यूरोप दौरे (नीदरलैंड्स और बेल्जियम) पर गई 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम को ही इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। हालांकि, इसमें पांच बदलाव किए गए हैं।

    अनुभवी डिफेंडर सुशीला चानु पुखरंबम ने टीम में वापसी की है, वहीं फारवर्ड नवनीत कौर, नवजोत कौर और सोनिका को भी टीम में शामिल किया गया है।

    भारत की महिला हॉकी टीम पहली बार अपने नए कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही है। जापान में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन कर महिला विश्व कप में स्थान हासिल करना होगा। महिला हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल लंदन में होगा।

    कोच हरेंद्र ने कहा, हमने अपने खेल में कई छोटी तब्दीलियां और सुधार किए हैं, ताकि हम खेल में कोई गलतियां न करें। हमारा लक्ष्य एशिया कप-2017 को जीतना होगा, ताकि हम अगले साल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकें।

    महिला एशिया हॉकी कप-2017 के लिए भारतीय टीम को पूल-ए में चीन, मलेशिया और सिंगापुर के साथ शामिल किया गया है। उसका पहला मुकाबला 28 अक्टूबर को सिंगापुर के खिलाफ होगा।

    वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में प्रशिक्षण ले रही है।

    भारतीय टीम :-

    गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), राजानी एतिमार्पु

    डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानु पुखरंबम, सुमन देवी थोकाम, गुरजीत कौर

    मिडफील्डर : निक्की प्रधान, नमिता टोप्पो, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल

    फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, सोनिका, नवनीत कौर, नवजोत कौर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान जख्मी, रांची रेफर
    Next Article फीफा रैंकिंग में 105वें स्थान पर पहुंचा भारत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

    June 4, 2025

    17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

    June 4, 2025

    एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version