Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विश्व रिकॉर्ड: देवरिया के युवक ने रचा इतिहास, लगाए 2760 Push up
    Top Story

    विश्व रिकॉर्ड: देवरिया के युवक ने रचा इतिहास, लगाए 2760 Push up

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आपने किसी को पचास, सौ या दो सौ पुशअप लगाते तो देखा-सुना होगा लेकिन कोई 2,760 पुशअप एक बार में लगा दे तो यह बात गले से नहीं उतरेगी। पर ऐसा हुआ है, वह भी लखनऊ में। देवरिया के 26 वर्षीय अश्विनी सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक घंटे में 2,760 पुशअप लगाकर अनूठा विश्व रिकॉर्ड रच दिया। इससे पहले आस्ट्रेलिया के कॉर्टन विलियम्स ने 2015 में एक घंटे में 2,220 पुशअप लगाए थे। उनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। अश्विनी अपने इस कारनामे की वीडियो रिकार्डिंग के साथ गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने का दावा पेश करेंगे।

    रविवार की सुबह से ही स्टेडियम में अश्विनी की चर्चा थी। सभी इंतजार कर रहे थे कि वह कब पुशअप लगाना शुरू करेंगे। भारी भीड़ के बीच अश्विनी ने जमीन पर दरी बिछाई। इसके बाद टी-शर्ट उतार कर घुटने के बल बैठकर पुशअप लगाने के लिए तैयार हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने पुशअप लगाने शुरू कर दिए। पूरी भीड़ उनके पुशअप की गिनती कर रही थी। एक समय वह भी आया कि लोग गिनती करते-करते थककर रुक गए पर अश्विनी के पुशअप जारी रहे। जैसे घड़ी की सुई 59 मिनट 60 सेकंड पर पहुंची अश्विनी को रुकना पड़ा। उन्हें एक घंटे में ज्यादा से ज्यादा पुशअप का ही रिकॉर्ड बनाना था।

    रिकार्ड फिलहाल विलियम्स के नाम

    एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप लगाने का विश्व रिकार्ड गिनीज बुक में आस्ट्रेलिया के कॉर्टन विलियम्स के नाम दर्ज है। उन्होंने यह रिकार्ड 2015 में बनाया था। इसके बाद 2017 में विलियम्स ने 2,682 पुशअप लगाकर अपना ही रिकॉर्ड सुधारा था। विलियम्स आस्ट्रेलिया में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं।

    अश्विनी किया खूब अभ्यास

    अश्विनी ने विलियम्स के रिकार्ड को तोड़ने के लिए खूब अभ्यास किया। सुबह-शाम वह पुशअप लगाने का अभ्यास करते थे। वे पुशअप लगाते-लगाते थक जाते तो रुक जाते थे। कुछ सेकंड आराम करने के बाद अश्विनी फिर से पुशअप लगाना शुरू करते  थे। अश्विनी ने पुशअप लगाने के मामले में अनोखा कीर्तिमान बनाया है। अश्विनी के पिता अनिल बस चलाते हैं जबकि माता नीलम घर का काम करती हैं। अश्विनी ने बताया कि फर्राटा फैन के सहारे हमने 2760 बार पुश अप्स किया। अगर और सुविधा मिले तो हम देश के लिए और भी कुछ नया कर गुजरने को तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटाखों पर बैनः इस बार दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में नहीं फूटेंगे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने बिक्री पर लगाई रोक
    Next Article बिहार कांग्रेस की बैठक: मोदी जिंदाबाद के लगे नारे, पूर्व अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

    September 20, 2025

    खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

    September 20, 2025

    झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

    September 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
    • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
    • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
    • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
    • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version