Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद देश के विकास में बाधक : राजनाथ
    Top Story

    सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद देश के विकास में बाधक : राजनाथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 108 बटालियन के 25वें स्थापना दिवस पर आयोतिज समारोह में कहा कि देश में समाज बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं, हमें देश को उनसे बचाना है। देश में दंगा व हिंसा रोकने के लिए गठित विशेष बल आरएएफ-108 बटालियन के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में राजनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और परेड की सलामी ली।

    राजनाथ ने कहा, सांप्रदायिकता, जातिवाद और क्षेत्रवाद देश के विकास के लिए बाधक हैं। देश में आर्थिक प्रगति तभी होगी, जब सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद, जातिवाद और अराजकता को समाप्त किया जाएगा। इस दौरान समारोह में जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अपनी कला का हुनर भी दिखाया।

    राजनाथ ने कहा कि उन्हें सभी बहादुर सिपाहियों, अधिकारियों पर नाज है। रैपिड एक्शन फोर्स सिल्वर जुबली समारोह के उपलक्ष्य पर डाक टिकट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आरएएफ में नई बटालियन का गठन होगा। यह नई बटालियन पहली जनवरी से काम करने लगेगी।

    उन्होंने कहा कि आरएएफ ने कठिन से कठिन समय में संयम व नियम से काम किया है। कई बार परिस्थितियों के हिसाब से कठोर बल का भी प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किसी भी बल को हथियारों का नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहिए।

    रैपिड एक्शन फोर्स की महिला बटालियन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, मैंने गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते ही सेंट्रल पुलिस में प्रमोशन लागू किया, जिसमें करीब 35,000 कॉन्स्टेबल को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि लड़ते हुए शहादत हासिल करने वाले हमारे जवान के परिवार को एक जनवरी, 2016 के बाद से ही कम से कम एक करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय सुरक्षा बलों को वर्दी की जगह प्रतिवर्ष 10,000 रुपये नकद दिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंडी में बोले राहुल गांधी, झूठ और सच के बीच अंतर नहीं जानते पीएम मोदी
    Next Article अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए आरबीआइ के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का सूची में नाम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

    July 1, 2025

    सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

    July 1, 2025

    झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version