Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»cm ने की कन्या पूजा, कहा-देश की हर बच्ची स्‍कूल जाकर पढ़ाई करे
    Breaking News

    cm ने की कन्या पूजा, कहा-देश की हर बच्ची स्‍कूल जाकर पढ़ाई करे

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आदि शक्ति मां दुर्गा के नव दिवसीय उपासना पर्व की नवमी पर आज राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में 501 कन्याओं की आराधना की। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक पूरे श्रद्धा भाव से कन्याओं का पूजन अर्चन कर उन्हें भोजन कराया और खुद पात्रों को उठाकर विसर्जित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन की सार्थकता इसी में है कि देश की हर बेटी चाहे वो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की हो या शहरी क्षेत्र में; हर बच्ची को पढ़ने का अधिकार मिले।

    बेटी पढ़ेगी तो संस्कारों से पूरे समाज को संस्कार देगी
    बेटी पढ़ेगी तो अपने संस्कारों से पूरे समाज को संस्कारित करने का काम करेगी और उसके ज्ञानदीप से पूरा कुटुंब और समाज आलोकित होगा। इसी निमित्त हमने संस्कृति और परंपराओं का निर्वहन करते हुए 500 से अधिक कन्याओं को भोजन करवाया है और उनसे आशीर्वाद लिया कि जगत जननी मां दुर्गे इतनी शक्ति दें की राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की सेवा में पूरी लगन और अथक परिश्रम के साथ संलग्न रहते हुए झारखंड में सुख समृद्धि और शांति की अविरल गंगा प्रवाहित हो।

    नारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना होगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन सदियों से हमारी सांस्कृतिक परम्परा रही है और हमारे वेद और शास्त्रों में भी नारी की पूजा की बात कही गई है। अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए हमें समाज में नारी को अधिक से अधिक आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। देश के प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आह्वान देशवासी वासियों से किया जिससे कि नारी शक्ति का सम्मान हो और देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी देशवासी मिलकर काम करें।

    हमारे राज्य की उन्नति में महिलाओं की भूमिका रहेगी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में अध्यादेश लाकर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए भी कड़े कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी राज्य की उन्नति और तरक्की में महिलाओं की महती भूमिका रहेगी और हमारी सरकार महिलाओं के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पूरे समर्पण भाव के साथ काम करेगी। इससे पहले रांची से जमशेदपुर जाते वक्त मुख्यमंत्री ने रांची के देवड़ी मंदिर में परिवार के साथ पूजा की।

    देश की हर बच्ची पढ़ाई करेः रघुवर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबागः नहर निर्माण कार्य में लगी मशीनों में लगायी आग
    Next Article मूर्ति विसर्जनः चांदो-बकोरिया में स्थिति तनावपूर्ण
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version