Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुजरात : 10 दिन में 10 शेर मरे, वायरस से हड़कंप
    Top Story

    गुजरात : 10 दिन में 10 शेर मरे, वायरस से हड़कंप

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 2, 2018Updated:October 2, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद : गुजरात के गिर में एक के बाद कई शेरों की मौत ने वन प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शेरों के लिए मशहूर गिर अभयारण्य में 20 सितंबर से अबतक कई शेरों की मौत हो गई है। सोमवार को वन विभाग ने जसाधर ऐनमल केयर सेंटर में 11 और शेरों की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही अबतक कुल 21 शेरों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि शेरों की मौत के पीछे एक खतरनाक वायरस है। इस वायरस के कारण तंजानिया में 1994 में 1000 शेरों की मौत हो गई थी।

    गिर में 12 सितंबर से शेरों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था और अबतक मौतों का आंकड़ा बढ़कर 21 पहुंच तक चुका है। इससे पहले 12 से 19 सितंबर के दौरान डालखानिया रेंज में शावकों समेत 11 शेरों की मौत हुई थी। शेरों की मौत के कारण वन प्रशानस के हाथ-पांव फूल गए हैं।

    शेरों की मौत के पीछे खतरनाक वायरस
    शेरों की मौत को लेकर एक डरावना खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि 12 से 16 सितंबर के दौरान मरनेवाले 4 शेर कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) का शिकार थे। यह जानलेवा वायरस कुत्तों से जंगली जानवरों में फैलता है। यह वही वायरस है जिसने तंजानिया के सेरेंगेटी रिजर्व में 1994 के दौरान 1000 शेरों की जान लेकर पूरी दुनिया को हिला दिया था।

    4 शेरों में घातक सीडीवी की पुष्टि
    गुजरात के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणपत वासावा ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी पुणे की शुरुआती रिपोर्ट में चार शेरों में घातक वायरस सीडीवी की पुष्टि हुई है। हम दूसरे शेरों में संभावित सीडीवी पाए जाने की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’

    31 शेर जामवाला रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट
    वन विभाग ने सोमवार को बताया कि कुल 21 शेरों में से 6 की मौत प्रोटोजोआ इंफेक्शन और 4 की किसी वायरस के संक्रमण से हुई है। प्रोटोजोआ इंफेक्शन कुत्तों के शरीर पर पाए जाने वाले कीड़ों से जंगली जानवरों में फैलता है। इसके अलावा यह मवेशियों और घास में भी पाया जाता है। एहतियात के तौर पर वन विभाग ने सेमरडी इलाके के पास सरसिया से 31 शेरों को हटाकर जामवाला रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यू झारखंड बनाने के लिए कृतसंकल्पित: रघुवर
    Next Article प्रिया दत्त का कटा पत्ता, नगमा को मिलेगी सीट?
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version