Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस का नेताओं को फरमान-फिजूलखर्ची पर लगाएं लगाम
    Top Story

    कांग्रेस का नेताओं को फरमान-फिजूलखर्ची पर लगाएं लगाम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 12, 2018Updated:October 12, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली: 2019 के लिए चुनावी मैदान तैयार है और सभी विपक्षी पार्टियों ने भी जंग में उतरने के लिए कमर कस ली है। इसी बीच कांग्रेस ने अपने नेताओं को फिजूलखर्ची पर कड़ी हिदायत दी है। दरअसल कांग्रेस इन दिनों फंड के अकाल से जूझ रही है और ऐसे में नेताओं द्वारा फिजूलखर्ची से पार्टी परेशान है। पार्टी हेडक्वार्टर से नेताओं के लिए फरमान जारी हुआ है, जिसमें हिदायत दी गई है कि सभी समझदारी से ही पैसा खर्च करें। इतना ही नहीं हाईकमान नेताओं के ट्रैवल और अन्य एलाउंस पर कैंची चलाने के मूड में है। 9 अक्तूबर को पार्टी हेडक्वार्टर से नेताओं को खत लिखा गया है कि वे फ्लाइट की जगह रेल में सफर करने को तव्वजो दें। 1400 किलोमीटर के सफर के लिए सचिवों को रेल का किराया मिलेगा, विमान का नहीं। अगर कोई नेता 1400 किलोमीटर से अधिक का सफर करता है तो उसे विमान का किराया दिया जाएगा लेकिन वो भी महीने में बस दो बार।

    चाय-पानी में भी कटौती
    नेताओं के फिजूलखर्ची से परेशान पार्टी ने उनकी कैंटीन में चाय-पानी के खर्चे पर भी कटौती करने को कहा है। चुनावी सीजन होने के चलते कार्यालय में इन दिनों कार्यकर्त्ताओं की भीड़ काफी है जिसके चलते पार्टी पर खाने-पीने का भारी बिल बन रहा है। पार्टी नहीं चाहती कि चाय-पानी पर अधिक खर्च किया जाए।

    बिजली-स्टेशनरी पर खर्च कम करने को कहा
    कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों से उनके दफ्तरों में बिजली की बचत करने की सलाह दी है ताकि बिल ज्यादा न आए। साथ ही समाचार पत्रों और स्टेशनरी जैसे सामानों पर भी कम खर्च करने को कहा गया है। पार्टी ने निर्देश दिए हैं कि ऑफिस में एक ऐसा स्टॉफ रखा जाए जो इन फिजूलखर्चियों पर ध्यान रखे। कंप्यूटर और बाकी उपकरणों का तभी प्रयोग किया जाए जब बहुत जरूरत हो। यह निर्देश पार्टी के सभी महासचिव, प्रभारियों, फ्रंटल संगठन के प्रमुख को भेजी गई चिट्ठी में दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि अगर कोई दफ्तर में गैरमौजूद है तो बिजली से चलने वाले सारे उपकरण बंद रखे जाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार रियर कैमरा सेटअप के साथ Samsung Galaxy A9 लॉन्च
    Next Article MeToo: ‘साजिद खान ने मुझसे कपड़े उतारने को कहा था’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version