Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड की वादियों में सभी पर्यटकों का अभिनंदन है : रघुवर दास
    Top Story

    झारखंड की वादियों में सभी पर्यटकों का अभिनंदन है : रघुवर दास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 3, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुन्ना/संतोष
    पतरातू/रामगढ़। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बुधवार को देश को एक और तोहफा दिया। उन्होंने पतरातू डैम के किनारे विश्व स्तरीय रिसॉर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड की खूबसूरत वादियों में सभी पर्यटकों का अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले वह सड़क मार्ग से इस डैम के समीप से गुजर रहे थे। उस समय यहां की प्राकृतिक खूबसूरती ने उन्हें काफी हद तक आकर्षित कर लिया। उसी समय उन्होंने तय कर लिया कि संभावनाओं से भरे इस स्थल को विकसित किया जायेगा। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया। राज्य की आर्थिक समृद्धि, लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने और झारखंड की खूबसूरती को दुनिया के समक्ष लाने के उद्देश्य से पतरातू डैम को विकसित करने का काम शुरू हुआ। मुझे खुशी है कि 18 माह में सरकार आप सभी झारखंडवासियों को यह खूबसूरत डैम विकसित कर सौंप रही है।
    पर्यटन स्थल का विकास हर मायने में समृद्धि का वाहक : मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थल राज्य की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर सकता है, रोजगार दे सकता है। इसको आधार मानकर प्राथमिकता देते हुए सरकार कार्य कर रही है। उन सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो अब तक अनछुए थे। यहां के सांस्कृतिक पर्यटक स्थल को विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है। इटखोरी में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप का निर्माण हो रहा है। जैन धर्मालंबियों के तीर्थ स्थल पारसनाथ को रेल लाइन से जोड़ने की अनुमति मिल चुकी है। मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा में लक्ष्मण झूला, फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। दुमका स्थित मसानजोर डैम, गुमला स्थित हनुमान जी की जन्म स्थली आंजन धाम को पर्यटकों के लिए विकसित करने की योजना है।
    पर्यटकों की सुविधा हेतु हम प्रतिबद्ध हैं: मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आनेवाले पर्यटकों को सुविधा देने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। पतरातू लेक रिसॉर्ट में ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गयी है। जल्द यहां गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि आज बापू की जयंती पर सरकार पतरातू द्वारा लेक रिसॉर्ट का लोकार्पण गौरवान्वित करने वाला है। पतरातू लेक रिसॉर्ट के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 19 माह में पूरा कर लिया गया। अब दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होगा।
    इंट्रेंस प्लाजा का उद्घाटन
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इंट्रेंस प्लाजा का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने वाटर शो देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गेस्ट हाउस का फीता काट कर उद्घाटन किया। समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने पहले गांधी जी एवं शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    सीएम ने किया सम्मानित
    मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य हेतु अभियंता मनीष कुमार प्रसाद और शिव कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन सह प्रबंध निदेशक, झारखंड पर्यटन विकास निगम संजीव कुमार बेसरा, उपायुक्त रामगढ़ संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ प्रभात कुमार और अन्य उपस्थित थे। इनके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रतुल शाहदेव, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, नारायण चंद्र भौमिक, डॉ संजय सिंह, राजू चतुर्वेदी, दिनेश प्रसाद साहू, रंजीत पांडे, रणंजय कुमार, छोटन सिंह, आसिफ इकबाल, दुष्यंत पटेल, सतीश साहू, सूर्यवंश श्रीवास्तव, राजीव जायसवाल मौजूद थे।

    भाजपा नेता शक्ति सिंह ने सीएम का किया स्वागत
    पतरातू। पतरातू लेक रिसॉर्ट के भव्य उद्घाटन समारोह में मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेता शक्ति सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर नलकारी पुल पतरातू से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक गये। वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास के पहुंचने पर भाजपा नेता शक्ति सिंह की अगुवाई में पतरातू डैम के निकट सैकड़ों भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल जाने के क्रम में भाजपा नेता शक्ति सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकत की और बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताँ उपस्थित थे।

    केवल शिलान्यास नहीं, कार्य पूरा कर उद्घाटन भी करते हैं : जयंत
    हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि रघुवर सरकार का विगत पांच वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और अद्भुत रहा है। पतरातू जैसा पर्यटन स्थल पूरे झारखंड में नहीं है। सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में ही हमने ऐतिहासिक कार्य नहीं किया, बल्कि गरीबों को लाभान्वित करने वाली योजनाएं भी ऐतिहासिक रहीं। उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत के तहत देश में झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जो गैस सिलेंडर भी मुफ्त उपलब्ध कराता है। आयुष्मान भारत के तहत कोई भी राशन कार्ड धारी इस योजना का लाभ ले सकता है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान तीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण सरकार ने कर लिया। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 80 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान सरकार सिर्फ बातें, घोषणा नहीं करती, बल्कि उसे अमली जामा भी पहनाती है।

    All tourists are greeted by the people of Jharkhand: Raghuvar Das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेरर फंडिंग की जांच जा सकती है सीबीआइ को
    Next Article गांधी के कदमों में खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version