Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»किसान किसी के समक्ष हाथ ना फैलायें: रघुवर
    Top Story

    किसान किसी के समक्ष हाथ ना फैलायें: रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 24, 2019No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। सीएम रघुवर दास ने कहा कि आजादी के बाद से ही कृषि प्रधान देश भारत की 70 प्रतिशत आबादी गांव में निवास करती है। उस देश में पश्चिमी औद्योगिकीकरण को थोप दिया गया। किसानों की सुध किसी ने नहीं ली। किसान आत्महत्या को मजबूर हुए। किसानों की क्रय शक्ति को बढ़ाने, उनकी आय को दोगुना करने के लिए 2014 के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की गयी, जिसके तहत देशभर के किसानों को अगले 10 वर्ष तक कृषि कार्य के लिए छह हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे। केंद्र सरकार की योजना से प्रभावित होकर और किसानों को डबल फायदा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत द्वितीय किस्त की 25 प्रतिशत राशि दी जा रही है। आने वाले दिनों में तीसरी किस्त भी प्राप्त होगी। सरकार ने झारखंड के 35 लाख किसानों के खाते में तीन हजार करोड़ देने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना से वंचित किसान जल्द अपना निबंधन कराएं और योजना की पहली व दूसरी किस्त का लाभ लें। सीएम गिरिडीह में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत दी जाने वाली द्वितीय किस्त वितरण समारोह में बोल रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने और उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। किसानों को योजना के तहत मिली राशि उन्हें कृषि संसाधन जुटाने में सहायक होगी। सरकार की सोच है कि वे किसी के समक्ष हाथ ना फैलायें।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीक के सहारे प्रति बूंद ज्यादा फसल उत्पादन कैसे हो, इनकी बारीकियों से अवगत कराने के लिए सरकार ने दो बार किसानों को इजराइल भेजा है। इजराइल से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे किसान अब मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने क्षेत्र के किसानों को खेती की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं, ताकि किसान अधिक उत्पादन कर अपनी आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकें।

    पशुपालन को भी अपनायें किसान
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किसानों से कहा कि सिर्फ कृषि के बल पर किसान अपनी आय को दोगुना नहीं कर सकते। इसके लिए पशुपालन भी सहायक हो सकता है। यही वजह है कि राज्य की गरीब बहनों को 90 प्रतिशत अनुदान पर गाय दी जा रही है। युवा भी युवा मंडल बनाकर डेयरी फार्म प्रारंभ करें। सरकार उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान देगी। ऐसा हुआ, तो हम झारखंड में श्वेत क्रांति का आगाज कर सकते हैं।

    किसानों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था
    सीएम रघुवर दास ने बताया कि खेती के लिए सिंचाई के साधनों का होना जरूरी है। पूर्व में बड़े-बड़े बांध बने लेकिन उसका फायदा किसानों को नहीं मिला। वर्तमान सरकार की नदियों में छोटा बांध बनाने और वर्षा के जल को रोकने की योजना है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। किसानों के लिए अलग फीडर का निर्माण किया जा रहा है, जहां से छह घंटे सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जायेगी।
    इनकी रही मौजूदगी: इस अवसर पर सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक निर्भय शाहाबादी, कृषि निदेशक छवि रंजन, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

    कमल खिलेगा, तो समृद्धि आयेगी : मुख्यमंत्री
    विष्णुगढ़। मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को शाम पांच बजे बगोदर पहुंची। बगोदर बस पड़ाव में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में कमल खिलेगा, तो समृद्धि आयेगी। भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बगोदर में उन्होंने 40 वर्षों से अधूरी कोनार नहर में पानी छोड़ने का वादा किया था। इसे लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने पूरा किया। राज्य सरकार ने नहर निर्माण कार्य में 550 करोड़ रुपये खर्च किये। 15 सौ करोड़ और नहर में खर्च किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बगोदर के किसी विधायक ने 2014 के पूर्व अधुरी कोनार नहर के सवाल को गंभीरता से सदन में नहीं रखा। कहा कि पानी की चिंता नहीं होगी। 2022 तक हर घर में पानी पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। हर घर और हर खेत में पानी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में है। डबल इंजन की सरकार की बदौलत झारखंड उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि एक बेटी के जन्म से लेकर उसकी शादी तक सरकार 70,000 खर्च करेगी। बेटे-बेटियों को बराबर शिक्षा मिलनी चाहिए। बेटे शादी विवाह के बाद मां-बाप से अलग हो सकते हैं, मगर बेटियां माता-पिता के हर दु:ख-सुख में शरीक होती हैं।
    सीएम ने कहा कि एसएचजी ग्रुप को बैंकों से ऋण मुहैया कराये गये, ताकि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के लिए बगैर सूद ब्याज के बतौर पूंजी उपलब्ध हो सके। कहा कि नारी शक्ति से ही देश की समृद्धि है। बगैर नारी शक्ति के देश की कल्पना नहीं की जा सकती। रेडी टू इट स्वयं सहायता समूह ग्रुप से जुड़ी महिलाएं ही तैयार करेंगी। युवा शक्ति झारखंड की शक्ति है। कहा कि शासन में मेवा खाने नहीं बल्कि रघुवर झारखंड की सेवा करने आया है। मौके पर मौजूद लोगों से कमल खिलाने का आह्वान किया। कहा लक्ष्मी कमल पर विराजमान करती हैं। कमल समृद्धि का प्रतीक है। राज्य में कमल क्रांति का आह्वान किया। कमल को मजबूत करने की जरूरत बतायी। कहा कि झारखंड मजबूत होगा, तभी बेहतर झारखंड की कल्पना पूरी होगी।
    सीएम ने कहा कि सामाजिक विकास भाजपा सरकार कर रही है। तीन लाख घरों में बिजली पहुंचायी गयी। 80% ग्रिड का निर्माण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बगोदर बस स्टैंड में खचाखच भीड़ जुटी थी। मुख्यमंत्री की जनसभा बगोदर में दोपहर बाद 2:00 बजे निर्धारित थी। मगर निर्धारित समय से 3 घंटे विलंब 5:00 बजे मुख्यमंत्री बगोदर स्थित बस स्टैंड के सभा मंच पर पहुंचे। महज 15 मिनट के संक्षिप्त भाषण में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 5:15 बजे मुख्यमंत्री बगोदर से आॅन रोड प्रस्थान कर गए। विलंब के कारण जनसभा को सिर्फ मुख्यमंत्री ने ही संबोधित किया। मंच पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ,बरकट्ठा विधायक जानकी प्रसाद यादव समेत कई नेता मौजूद थे। बगोदर में सभा के पूर्व बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालडीह में मुख्यमंत्री का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। गोपालडीह के बाद औरा में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जनसभा को लेकर प्रशासन पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। जिला के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त मुकुंद दास के अलावा अंचल अधिकारी आशुतोष ओझा, बीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीपीओ विनोद महतो, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह थे। मुख्यमंत्री के बगोदर आगमन कार्यक्रम के पूर्व भाजपा के प्रयाग मंडल, लक्ष्मण दास, राजू सिंह, दुर्गेश कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और आसन्न विधानसभा चुनाव में कमल फूल पर वोट देकर भाजपा को एक बार पुन: 65 आंकड़ों के साथ सत्तासीन करने का आह्वान किया। संचालन और अध्यक्षता भाजपा के बगोदर मंडल अध्यक्ष ने की। मुख्यमंत्री जोहार जन आशीर्वाद कार्यक्रम के मद्देनजर बगोदर बस पड़ाव समेत पूरे इलाके को होर्डिंग और पोस्टर से पाट दिया गया था। मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ होर्डिंग में कहीं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो तो कई जगहों पर प्रदीप प्रसाद और छोटे लाल यादव नजर आ रहे थे। प्रदीप प्रसाद जनसभा के दौरान काफी सक्रिय दिखे। सांस्कृतिक टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास को सुनने आए युवा इतने उत्साहित थे कि अपने चेहरे पर रघुवर दास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे लगा रखे थे।

    Farmers should not spread their hands to anyone: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभियान के एएसपी गो तस्करों से वसूल रहे थे पैसा, हटाये जायेंगे
    Next Article महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना को बहुमत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ‘दृष्टि 2026’ का सफल समापन, 2500 लोगों को मिला नेत्र चिकित्सा का लाभ

      June 19, 2026

      नीट-2026 अभ्यर्थियों के लिए राउरकेला-टाटानगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

      June 19, 2026

      सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

      June 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘दृष्टि 2026’ का सफल समापन, 2500 लोगों को मिला नेत्र चिकित्सा का लाभ
      • बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के जिलाधिकारी बदले
      • नीट-2026 अभ्यर्थियों के लिए राउरकेला-टाटानगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
      • सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
      • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version