रांची। दुर्गोत्सव का रंग दस दिनों को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में खूट चटक रहा। दशमी को दिन दुर्गाबाटी, हरिमति मंदिर, सेक्टर 2 बांग्ला दुर्गा पूजा समिति, देशप्रिय क्लब की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां से आशीर्वाद मांगा। इधर, बुधवार को शोभायात्रा के साथ विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा मां भवानी की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। इससे पहले महिलाओं ने खोंइछा भी भरा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पुन: अगले साल आने की कामना की।
आकर्षक विसर्जन शोभा यात्रा निकाली
रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा सामूहिक विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें समिति के मुख्य संयोजक डॉ अजीत कुमार सहाय, संयोजक तिलकराज आजमानी, चंचल चटर्जी, अध्यक्ष रामधन वर्मन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू, राजकिशोर प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, महामंत्री रवींद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा गोपू, संजय मिनोचा, युवराज पासवान, प्रकाशचंद्र सिन्हा, संजय पांडे, अमरनाथ साह, गोपाल मालाकार, राहुल देव बर्मन, निरंजन भगत, द्वारका साहू, नवीन मिश्रा, अजय रजक आदि शामिल रहे। विसर्जन शोभायात्रा बिहार क्लब कचहरी रोड से आरंभ होकर छह बजे विसर्जित हुआ। इसमें विहार क्लब के अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय एवं संरक्षक डॉ जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कचहरी रोड से शुरू होकर संग्राम क्लब के रंजन सिंह एवं राजेश कुमार लाल रातू रोड में इटकी रोड, पंडरा रोड, पिस्का मोड़ की ओर से आने वाले सभी मूर्तियों को साथ लेकर महावीर चौक यूथ क्लब से ज्योति सिन्हा, ज्योति संगम, गाड़ी खाना से शक्ति स्रोत संघ कामाख्या सिंह के नेतृत्व में सभी मूर्तियों को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर बरियातू रोड से आने वाली मूर्ति एवं हजारीबाग रोड से आने वाले मूर्तियों का मिलन हुआ। यहां चंद्रशेखर आजाद क्लब को साथ लेकर काली मंदिर चर्च रोड पूजा समिति के साथ आगे बढ़ते हुए वूल हाउस अंजुमन प्लाजा चौक से वापस डेली मार्केट होते हुए बड़ा तालाब एवं चडरी तालाब पहुंचे। फिर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
शोभायात्रा में ये थे शामिल
रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति और रांची जिला दुर्गा पूजा समिति बैनर तले सभी पूजा समितियों का मूर्ति विसर्जन किया गया। रांची महानगर श्री दुर्गा समिति के सामूहिक विसर्जन शोभायात्रा में महानगर पूजा समिति, मुख्य संयोजक डॉ अजीत सहाय, अध्यक्ष रामधन वर्मन, प्रदीप राय बाबू, राजन वर्मा, रवींद्र वर्मा, भास्कर वर्मा, अन्य पूजा समितियों के रमेश सिंह, राजीव रंजन मिश्र, कुमार रोशन, मौलेश सिंह, राजेश गुप्ता, अशोक पुरोहित, प्रदीप तुलस्यान, हीरा साहू, विक्की यादव, मुनचुन राय, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र यादव, नवीन चंचल, विनोद पांडेय आदि शामिल हुए।