नई दिल्ली: राजधानी में 4 से 15 नवंबर तक लागू होने वाली ऑड-ईवन स्कीम में इस बार प्राइवेट सीएनजी कारों और बाइकों को मिलने वाली राहत भी खत्म हो सकती है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सीएम केजरीवाल को सौंपी अपने सिफारिशों में कहा है कि निजी सीएनजी कारों के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के मामले देखने को मिलते हैं। इसके चलते पलूशन खत्म करने के लिए चलाई जाने वाली इस स्कीम का मकसद ही खत्म हो सकता है। ऐसे में इन कारों को ऑड-ईवन के तहत छूट नहीं दी जा सकती है। यही नहीं पीक आवर्स के अलावा बाइक को भी दायरे में लाने पर विचार चल रहा है। हालांकि परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहले की तरह ही इस बार भी महिला कार चालकों को स्कीम से बाहर रखा जाएगा। सुरक्षा कारणों से सरकार ने महिला कार चालकों को यह राहत देने का फैसला लिया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने ऑड-ईवन को लेकर डिपार्टमेंट की सिफारिशें सीएम अरविंद केजरीवाल को भेज दी हैं। इनमें एक अहम सिफारिश दिल्ली सरकार के दफ्तरों में कामकाज 11 बजे से शुरू करने की भी है ताकि पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

