Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोलकाता की बहुमंजिला इमारत में आग, एक बच्चे और बुजुर्ग महिला की मौत
    Breaking News

    कोलकाता की बहुमंजिला इमारत में आग, एक बच्चे और बुजुर्ग महिला की मौत

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में शहर के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से 12 वर्षीय एक लडक़े और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग आग से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और इमारत में रहने वाले बाकी के लोग सुरक्षित हैं।
    पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है।अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि लडक़े ने डर की वजह से इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला का शव इमारत के बाथरूम से मिला है। इमारत में रहने वाले दो लोग भी झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जो ऊपरी मंजिल की ओर भी फैल गई। खबर मिलते ही इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाडिय़ों और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। कोलकाता पुलिस और अग्निशमन विभाग मिलकर मामले की जांच करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र ने साजिश की, हम आर्थिक नाकेबंदी करेंगे : हेमंत
    Next Article सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
    sonu kumar

      Related Posts

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025

      बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार

      May 19, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version