Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»हाथरस अपडेट: बसपा सुप्रीमो मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग
    ताजा खबरें

    हाथरस अपडेट: बसपा सुप्रीमो मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हाथरस कांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति से भी दखल देने की अपील की है।
    मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘हाथरस जघन्य गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरुआती आई जांच रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई या फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। बीएसपी की यह मांग है।’’

    उन्होंने दूसरे ट्वीट में राष्ट्रपति से अपील की है। उसमें लिखा है, ‘‘माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं और एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में खासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल देने की भी पुरजोर अपील है।’’

    हाथरस मुद्दे को लेकर बसपा सुप्रीमो ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।

    मुख्यमंत्री योगी से आज मिलेंगे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
    हाथरस मामले को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकलन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले आज राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं। इस मामले में वह प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में हाथरस मामले में अपना बयान दिया था और कहा था कि हाथरस की बिटिया को न्याय मिलना चाहिए।

    सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को जाएंगे हाथरस
    इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव रविवार को हाथरस जाएंगे। सपा सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव अभी लंदन में हैं। कल वह दिल्ली लौट रहे हैं। वह दिल्ली से सीधे हाथरस जाकर पीड़ित परिवार से मिल सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलाहौल स्पीति बौद्ध अनुयायियों के लिए बनने वाला है विश्व का एक बड़ा सेंटर – पीएम मोदी
    Next Article ‘पीड़ित परिवार को धमकाने वाला व्यवहार देश को स्वीकार नहीं’
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025

      राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version