Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘राफेल’ भारतीय वायुसेना को और भी अधिक दुर्जेय सामरिक बल में बदल देगा’
    Breaking News

    ‘राफेल’ भारतीय वायुसेना को और भी अधिक दुर्जेय सामरिक बल में बदल देगा’

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 8, 2020No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को 88वें वायु सेना दिवस पर सेना के योद्धाओं को सलाम करते हुए कहा कि लड़ाकू विमान ‘राफेल’  भारतीय वायुसेना को और भी अधिक दुर्जेय सामरिक बल में बदल देगा।

    परमाणु हमला करने में सक्षम और कई घातक हथियारों से लैस राफेल पिछले दिनों ही भारतीय वायुसेना में शामिल हुए हैं। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे हैं, जिनमें से 30 विमान लड़ाकू जबकि छह प्रशिक्षक विमान हैं। 29 जुलाई को 5 राफेल विमान भारत पहुंचे थे। आज हिंडन एयरबेस में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में युद्धक विमानों के साथ पहली बार ‘राफेल’ भी सार्वजनिक करतब में शामिल हुआ।

    राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, वायु सेना दिवस पर हम अपने वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायुसेना के परिवारों का गर्व के साथ सम्मान करते हैं। हमारे आसमान को सुरक्षित बनाने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने के लिए राष्ट्र वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है।

    उन्होंने कहा, राफेल, अपाचे और चिनूक को शामिल करने के साथ आधुनिकीकरण की चल रही प्रक्रिया भारतीय वायुसेना को और भी अधिक दुर्जेय सामरिक बल में बदल देगी। विश्वास है कि आने वाले वर्षों में, भारतीय वायु सेना प्रतिबद्धता और क्षमता के अपने उच्च मानकों को बनाए रखना जारी रखेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलद्दाख में भारत-चीन गतिरोध के डॉक्यूमेंट्स के बाद अब रक्षा मंत्रालय ने हटाई तीन साल की मंथली रिपोर्ट्स
    Next Article कंगना रनौत ने किया अवार्ड वापसी का ऐलान, बोली-‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’
    sonu kumar

      Related Posts

      90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

      July 6, 2025

      मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

      July 6, 2025

      चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version