Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»इस टीवी शो का हिस्सा बनीं रेखा, शो के प्रोमो वीडियो में सामने आई खूबसूरत झलक
    बॉलीवुड

    इस टीवी शो का हिस्सा बनीं रेखा, शो के प्रोमो वीडियो में सामने आई खूबसूरत झलक

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सदाबहार अभिनेत्री रेखा धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ से टेलीविजन जगत में कदम रखने जा रही हैं। गुरुवार को मेकर्स ने इस धारावाहिक का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें रेखा की खूबसूरत झलक सामने आई है। शो के इस नए प्रोमो को स्टारप्लस ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा-‘जब दिल किसी के प्यार में सुबह-शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। #गुम है किसी के प्यार में, 5 अक्टूबर से, रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।’

    शो के इस प्रोमो में रेखा अपनी खनकती आवाज में गाना ‘गुम है किसी के प्यार में’ गुनगुनाती दिख रही हैं। यह गाना उन्हीं की फिल्म ‘रामपुर का लक्ष्मण’ का है। साथ ही इस शो का टाइलट ट्रैक भी है। इस गाने को गुनगुनाते हुए रेखा कहती हैं कि आप भी सोच रहे होंगे न कि मैं यह गाना स्टार प्लस पर क्यों गा रही हूं। दरअसल यह गीत मेरे दिल के बेहद करीब है, इसमें कहीं एक कसक छिपी हुई है जहां प्यार का इजहार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है। जब दिल किसी के प्यार में सुबह-शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है,जहां फर्ज की राह पर चलते-चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी। विराट आज भी तड़प रहा है। आज भी उसका दिल गुम है किसी के प्यार में।’
    शो के इस प्रोमो में रेखा के इस खूबसूरत अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। हालांकि यह बात अभी साफ नहीं हुई है कि रेखा इस शो में सिर्फ प्रोमो के लिए आई है या वह शो में आगे भी अपनी अपीरियंस देगी। यह शो एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ की जगह लेने वाला है। 3 अक्टूबर को ‘कसौटी जिंदगी की’ छोटे पर्दे से अलविदा कहेगा। धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ 5 अक्टूबर से रात 8 बजे स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है। इस धारावाहिक में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल में हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article​हाथरस गैंगरेप मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
    Next Article सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत के बाद इनके शेयरों के भाव चढ़े
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version